{"_id":"5d9fccb88ebc3e93b4346548","slug":"big-and-important-news-stories-of-the-day-updates-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Fri, 11 Oct 2019 05:59 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Oct 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को आज 'वड़क्कम' कहने को तैयार चेन्नई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चेन्नई के नजदीक तटीय शहर मामल्लपुरम में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 11 और 12 अक्टूबर को दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता होने जा रही है। इसके सफलतापूर्वक आयोजन के लिए पूरे शहर की किलेबंदी की गई है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का बजट 14 तक होगा तैयार, प्रशासनिक सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक आज
एक नवंबर से प्रस्तावित दोनों केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के लिए अगले पांच महीने का बजट 14 अक्तूबर तक तैयार करने की समय सीमा तय की गई है। इस संबंध में शुक्रवार को सभी प्रशासनिक सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह और शिविंदर सिंह धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में गिरफ्तार
फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह को भी पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। मलविंदर सिंह को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गुरुवार देर रात पंजाब से पकड़ा है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शिविंदर सिंह को पहले ही धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को आज मिल सकता है नया अध्यक्ष, कीर्ति आजाद दौड़ में आगे
कांग्रेस हाईकमान दिल्ली के सियासी मैदान में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूर्वांचली चेहरे पर दांव लगा सकती है। अब तक इस पद की दौड़ में क्रिकेटर कीर्ति आजाद सबसे आगे चल रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि आजाद के नाम पर मुहर लगना तकरीबन तय है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज, 14 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
पंचायतों के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान होगा। पिछले चरण के मतदान की तरह ही इस बार भी राज्य निर्वाचन आयोग को वोटों की बारिश की उम्मीद है। दूसरे चरण में 14 लाख से अधिक मतदाता 12 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हिंडन एयरपोर्ट से आज पहली उड़ान, एक घंटे मे पूरा होगा पिथौरागढ़ तक का सफर
हिंडन एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस सिविल टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2019 को किया था। इसके बाद से ही हर माह उड़ान शुरू होने के कयास लगाए जाने लगे थे। कई माह से उड़ान का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार शुक्रवार को खत्म होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के लिए पदयात्रा आज से
क्रांतिधरा मेरठ से शुक्रवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय जनसंख्या कानून पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार, कई सांसद, विधायक और एमएलसी, संयुक्त व्यापार संघ नेताओं समेत करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, 121 मेधावियों को मिलेंगे पदक
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 85वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को (आज) आयोजित होगा। समारोह में 121 मेधावियों को 108 मेडल दिए जाएंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बंगाल: संघ समर्थक शिक्षक समेत गर्भवती पत्नी और बेटे हत्या में दो गिरफ्तार, सियासत भी तेज
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को शिक्षक, उनकी पत्नी और बच्चे की अज्ञात हमलावरों ने हत्या के मामले में ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में राज्यपाल ने जहां रिपोर्ट तलब की है, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
वकील हत्याकांड में इंसाफ का इंतजार, कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन, आज हड़ताल का एलान
बागपत में जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता जाहिद हत्याकांड के खुलासे की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर 22 जिलों में अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर