{"_id":"5d9ec9528ebc3e01376aa105","slug":"teacher-his-wife-and-child-were-murdered-by-unidentified-miscreants-in-murshidabad-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: संघ समर्थक शिक्षक समेत गर्भवती पत्नी और बेटे हत्या में दो गिरफ्तार, सियासत भी तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: संघ समर्थक शिक्षक समेत गर्भवती पत्नी और बेटे हत्या में दो गिरफ्तार, सियासत भी तेज
Fri, 11 Oct 2019 03:21 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 11 Oct 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को शिक्षक, उनकी पत्नी और बच्चे की अज्ञात हमलावरों ने हत्या के मामले में ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में राज्यपाल ने जहां रिपोर्ट तलब की है, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है। मृतक शिक्षक के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े होने के चलते प्रदेश में सियासत भी तेज होने लगी है।
विज्ञापन
West Bengal: A teacher, his wife and child were murdered by unidentified miscreants in West Bengal's Murshidabad district yesterday. As per RSS West Bengal secretary Jishnu Basu, he was also an RSS worker and was recently associated with a 'weekly milan'.
— ANI (@ANI) October 10, 2019विज्ञापन
बता दें विजयादशमी के दिन मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में रहने वाले आरएसएस से जुड़े स्कूल शिक्षक बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी पाल और बेटे अंगन पाल की कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही पुलिस को एक हैंडनोट भी मिला था। उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस का अनुमान है हत्यारा पाल परिवार का परिचित था। उसने पहले तीनों को कोई नशीली चीज पिलाई और फिर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। वहीं इस ममाले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग उठने के साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, मुर्शिदाबाद पुलिस के महानिदेशक को इस मामले में पत्र लिखा था। शर्मा ने उनसे शीघ्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा है।
आरएसएस, भाजपा ने निकाला जुलूस
जिले में आरएसएस से जुड़े स्कूल शिक्षक, उसकी गर्भवती पत्नी और आठ साल के बेटे की हत्या के मामले पर अब सियासत भी तेज होने लगी है। पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सचिव जिष्णु बसु के अनुसार बंधु प्रकाश पाल आरएसएस कार्यकर्ता था और हाल ही में वह 'वीकली मिलन' में शामिल हुआ था।
भाजपा और संघ के नेताओं ने इस हत्या के बहाने बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा किया है और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने राजनीतिक दुश्मनी की संभावना को खारिज कर दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है तो वहीं इस घटना के विरोध में भाजपा और आरएसएस ने बृहस्पतिवार को इलाके में एक जुलूस भी निकाला।