उत्तराखंड पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज, 14 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
- 12 हजार से ज्यादा प्रत्याशी, 3343 मतदान पार्टियां कराएंगी मतदान।
- पहले चरण के मतदान में पड़े थे करीब 70 प्रतिशत वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायतों के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान होगा। पिछले चरण के मतदान की तरह ही इस बार भी राज्य निर्वाचन आयोग को वोटों की बारिश की उम्मीद है। दूसरे चरण में 14 लाख से अधिक मतदाता 12 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे।
इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए 31 विकास खंडों में 3343 मतदान पार्टियों ने तैनाती ले ली है। आयोग के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान में किसी तरह की कोताही न होने देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसके साथ ही मतदान पार्टियों को भी रवाना कर दिया गया है। पौड़ी के लिए आयोग ने एक मतदान पार्टी को और तैनात किया है। इस तरह से चुनाव में कुल मिलाकर 3343 मतदान दलों को नियुक्त किया गया है।
दूसरे चरण में यहां होगा मतदान
जिला ब्लॉक
उत्तरकाशी चिन्यालीसैंण, नौगांव
चमोली कर्णप्रयाग, पौखरी, गैरसैंण
टिहरी थौलदार, जोनपुर, प्रतापनगर
देहरादून सहसपुर, कालसी
पौड़ी यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, यमकेश्वर, दुगड्डा
रुद्रप्रयाग जखोली
अल्मोड़ा चौखुटिया, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, द्वाराहाट
ऊधमसिंह नगर बाजपुर, काशीपुर, जसपुर
चंपावत लोहाघाट, बाराकोट
पिथौरागढ़ बेरीनाग, गंगोलीहाट
नैनीताल कोटाबाग, धारी, रामनगर
बागेश्वर गरुड़