{"_id":"5e06a6628ebc3e87a35951ce","slug":"big-and-important-news-stories-of-28-december-updates-on-amar-uajla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sat, 28 Dec 2019 06:18 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 28 Dec 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला शब्द सम्मान : गुलजार के हाथों ज्ञानरंजन और भालचंद्र नेमाडे को आकाशदीप अलंकरण
विज्ञापन
हिंदी के प्रख्यात कथाकार-संपादक ज्ञानरंजन और मराठी के विख्यात कवि-उपन्यासकार भालचंद्र नेमाडे को 28 दिसंबर की शाम मुंबई के नरीमन प्लाइंट स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर में आयोजित समारोह में अमर उजाला शब्द सम्मान के सर्वोच्च अलंकरण 'आकाशदीप' से नवाजा जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
करारा जवाबः सेना ने 10 पाक सैनिक मार गिराए, दो चौकियां तबाह, लगातार गोलीबारी से बढ़ा तनाव
पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। पुंछ के कृष्णा घाटी और मनकोट में गोलाबारी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली से सटे सोनीपत में मिले छह संदिग्ध, टोपी में लिखा- 'मेड इन पाकिस्तान', चंडीगढ़ तक हड़कंप
दिल्ली से सटे सोनीपत के अटेरना गांव में शुक्रवार रात को ग्रामीणों ने छह लोगों को घूमते हुए पकड़ लिया। उनके पास मेड इन पाकिस्तान लिखी टोपी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया तो उन लोगों ने गांव में एक परिवार के यहां आने की बात बताई।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
नागरिकता कानून : कड़ी सुरक्षा के बीच देश के कई शहरों में शांतिपूर्ण रहा विरोध-प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को कई शहरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। बीते हफ्ते कई शहरों में हुई हिंसा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और कई शहरों में इंटरनेट सेवा निलंबित थी। ज्यादातर जगहों पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नारायणसामी और किरण बेदी के बीच जुबानी जंग जारी, अब कहा- 'विवेकहीन महिला'
पुडुचेरी में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उपराज्यपाल के बीच जारी जुबानी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नाराणयसामी ने कहा कि किरण बेदी विवेकहीन महिला हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह निर्वाचित सरकार के खिलाफ प्रतिशोधात्मक तरीके से काम कर रही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
वाराणसीः मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अफसरों को लगाई फटकार, आज जाएंगे गोरखपुर
दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट काशी का वृहद प्लान बनाने का सुझाव दिया। इसमें सड़क, बिजली, पानी और यातायात से जुड़ी जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री शनिवार से दो दिन तक गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सर्दी का सितम: घने कोहरे, शीत लहर, बारिश और ओले के साथ नए साल का स्वागत करेगा मौसम
राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। नए साल के आगमन तक मौसम के मिजाज से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में शीत लहर, बारिश और ओले पड़ने की भी आशंका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर