फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big and important news stories of 26 december, updates on amar uajla

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 26 Dec 2019 06:08 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Dec 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
Big and important news stories of 26 december, updates on amar uajla

एनपीआर के लिए नाम पूछें तो रंगा-बिल्ला बताएं और पता पीएम के घर का लिखवाएं: अरुंधति रॉय

विज्ञापन

केंद्र सरकार एनआरसी और डिटेंशन कैंप के मुद्दे पर झूठ बोल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामलीला मैदान में हुई रैली में इस विषय पर देश के सामने गलत तथ्य पेश किए। गुजरात में जो मोदी सरकार ने किया, वही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार करने की तैयारी में है। ये बातें लेखिका व सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने कहीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आखिरी कुंडलाकार सूर्यग्रहण आज, अगले 100 सालों में बस छह बार दिखेगा ऐसा नजारा
सभी को साल 2019 के आखिरी सूर्यग्रहण के दर्शन करने का मौका बृहस्पतिवार सुबह मिलने जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में सुबह 8:17 बजे से 10:57 बजे तक इस अद्भुत खगोलीय घटना के दर्शन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

धर्म और संस्कृति कुछ भी हो, संघ के लिए सभी 130 करोड़ देशवासी हिंदू : भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि भारत पारंपरिक रूप से हिंदुत्ववादी रहा है। तेलंगाना के हैदराबाद में आरएसएस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में बोल रहे भागवत ने कहा कि यहां धर्म व संस्कृति में विभिन्नताओं के बावजूद संघ देश की 130 करोड़ की आबादी को हिंदू समाज ही मानता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तर भारत में हाड़ कंपाती ठंड, दिल्ली में पारा 6 डिग्री पर पहुंचा, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन
दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को पारा 6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते के अंत तक राजधानी का तापमान 4 डिग्री तक पहुंचेगा। साथ ही समूचे उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ ठिठुरन भी बढ़ेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

अलर्ट: नेपाल सीमा पर पीएफआई स्लीपिंग मॉड्यूल्स सक्रिय, टेरर फंडिंग के लिए कर रहा काम
नेपाल के जरिये आतंकियों को आर्थिक मदद देने वाले गिरोह का खुलासा होने के बाद अब पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के मॉड्यूल्स के नेपाल सीमा पर सक्रिय होने के इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिले हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक ढाई महीने पहले नेपाल में पीएफआई की एक बैठक हुई थी जिसमें लखीमपुर खीरी से भी कई लोग शामिल हुए थे।

यहां पढ़ें पूरी खबर

एजीएमयूटी काडर के आईएएस-आईपीएस तबादलों पर आज हो सकता है फैसला
एजीएमयूटी काडर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर फैसले के लिए गृहमंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई है। गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में गोवा के अगले पुलिस प्रमुख की तैनाती पर भी फैसला हो सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

नागरिकता कानून पर बवाल: उत्तर प्रदेश में अब तक 373 उपद्रवियों को वसूली का नोटिस
नागरिकता संशोधन कानून के हिंसक विरोध के दौरान सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों को चिह्नित कर पुलिस-प्रशासन ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। प्रदेशभर में बुधवार तक 373 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तर कोरिया की 'क्रिसमस गिफ्ट' की धमकी के जवाब में अमेरिका ने भेजे चार विमान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की क्रिसमस गिफ्ट की धमकी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपट लेंगे। उत्तर कोरिया की इस धमकी के जवाब में अमेरिका ने चार नजर रखने वाले विमान कोरियाई प्रायद्वीप भेजे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

सोरेन की जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रघुवर दास के खिलाफ एफआईआर
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की जाति को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

आज बिकेगी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की कोठी, जानिए कौन है खरीददार और कितनी है कीमत
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी कोठी बेचने जा रही हैं। माधुरी दीक्षित की यह कोठी हरियाणा के पंचकूला में है। इसके लिए अभिनेत्री के पति डॉ. माधव नेने गुरुवार को पंचकूला पहुंचेंगे। जानिए कितने में बिक रही है माधुरी दीक्षित की कोठी और कौन है खरीददार...
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed