{"_id":"6ae596f12ea64a26b10042c3","slug":"union-home-minister-medal-for-excellence-2026-490-police-personnel-and-officers-honored-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय: सीएपीएफ\/सीपीओ और राज्य पुलिस के 490 कर्मियों को मिला 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय: सीएपीएफ/सीपीओ और राज्य पुलिस के 490 कर्मियों को मिला 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक'
Sat, 31 Oct 2026 01:11 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:11 PM IST
सार
वर्ष 2026 के लिए राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, सीएपीएफ और सीपीओ के 490 कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य, जांच, ऑपरेशन्स, खुफिया सेवा और फॉरेंसिक विज्ञान में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
विज्ञापन
विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) और केन्द्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ उत्कृष्ट कार्य को मान्यता एवं उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस दक्षता पदक से सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा।
सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर जारी होती है सूची
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एक फरवरी, 2024 को 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' की अधिसूचना जारी की गई थी। पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया शाखा/राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की विशेष शाखा/सीपीओ /सीएपीएफ/ राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) / असम राइफल्स / के सदस्यों और देशभर में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में ऑपरेशन्स में उत्कृष्टता, जांच के क्षेत्र में बेहतरीन सेवा, असाधारण प्रदर्शन, अदम्य और साहसिक खुफिया सेवा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत सरकारी वैज्ञानिकों को सराहनीय कार्य के लिए इस पदक से सम्मानित किया जाता है। पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।
विज्ञापन
ये है इस साल के पदक विजेताओं की सूची...
