फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says he will tackle everything on threat of North Korea of Christman Gift

किम जोंग का ‘क्रिसमस गिफ्ट’ तलाशने में जुटा अमेरिका का खुफिया विमान

Thu, 26 Dec 2019 02:51 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Dec 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump says he will tackle everything on threat of North Korea of Christman Gift
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की क्रिसमस गिफ्ट की धमकी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपट लेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक सुंदर गिफ्ट भी हो सकता है। ट्रंप ने कहा, हम सरप्राइज का पता लगा लेंगे और निपट लेंगे। अलजजीरा के मुताबिक ट्रंप ने कहा, हम देखेंगे कि क्या होता है। हो सकता है कि यह एक सुंदर गुलदान हो।

विज्ञापन


दूसरी ओर उत्तर कोरिया की इस धमकी के जवाब में अमेरिका ने चार नजर रखने वाले विमान कोरियाई प्रायद्वीप भेजे हैं। जानकारी के मुताबिक आरसी-135डब्ल्यू रिवेट जॉइंट, ई-8सी, आरक्यू-4 ग्लोबल हॉक और आरसी-135एस कोब्रा बॉल्स नामक विमान अमेरिका ने भेजे हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया ने कहा था कि अगर अमेरिका उसके साथ परमाणु वार्ता में रियायतें देने में विफल रहा तो वाशिंगटन को 'क्रिसमस का उपहार' दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियार कार्यक्रमों पर अमेरिका को अपना रुख बदलने के लिए एक साल का समय दिया है। उत्तर कोरिया का मानना है कि अमेरिका इस समय को तेजी के साथ गंवा रहा है। दिसंबर की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने चेताते हुए कहा कि वह अमेरिका को क्रिसमस गिफ्ट दे सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया कोई मिसाइल परीक्षण कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट पर हैं मित्र देश

उत्तर कोरिया की इस चेतावनी को अमेरिका में गंभीरता से लिया गया है। अमेरिकी प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। यहां तक कि अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों जापान और कोरिया को भी अलर्ट पर रखा है। बता दें कि उत्तर कोरियाई धमकी के बीच मंगलवार को एक सम्मेलन में चीन ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन और जापानी पीएम शिंजो आबे की मेजबानी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed