फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi remembers indira gandhi upanisad mantra death anniversary

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी ने साझा की दादी की गोद में बैठने की तस्वीर, कहा- दादी ने दिया खास तोहफा

Sat, 31 Oct 2026 12:40 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 31 Oct 2026 12:40 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बचपन में दादी द्वारा सिखाए गए उपनिषद के मंत्र को एक 'खूबसूरत तोहफा' बताया है। प्रियंका गांधी ने भी उन्हें याद किया।

विज्ञापन
rahul gandhi remembers indira gandhi upanisad mantra death anniversary
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को उपनिषदों के एक ऐसे 'मंत्र' को याद किया, जिसे उन्होंने बचपन में राहुल से दोहराने के लिए कहा था। राहुल ने इसे अपनी दादी की ओर से मिला एक 'खूबसूरत तोहफा' बताया। राहुल गांधी ने शक्ति स्थल 1, सफदरजंग रोड स्थित इंदिरा गांधी के स्मारक पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, 'आपकी गोद में बैठा हूं। आपके दोनों हाथ थामे हुए हूं। आपकी आवाज में ये शब्द सुन रहा हूं। आपके पीछे-पीछे इन्हें दोहरा रहा हूं। असतो मा सद्गमय; तमसो मा ज्योतिर्गमय; मृत्योर्मा अमृतं गमय; ॐ शांति, शांति, शांति।'
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने कहा, 'दादी, आपने मुझे कितना खूबसूरत तोहफा दिया है। क्या कमाल का तोहफा है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था।' राहुल गांधी द्वारा साझा किया गया यह 'मंत्र' बृहदारण्यक उपनिषद से लिया गया है। इस 'मंत्र' का सार एक प्रार्थना है, जो इंसान को असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर और मृत्यु से अमरता की ओर ले जाने की कामना करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया। उनके साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए, प्रियंका ने इंदिरा का वर्णन कुछ इस तरह किया, 'आसमान की तरह मुक्त, समंदर की तरह गहरी, धरती की तरह अडिग और जलती हुई आग से भी अधिक तेजस्वी।' भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्तूबर, 1984 को नई दिल्ली में उनके ही अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक, और फिर जनवरी 1980 से अपनी मृत्यु तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed