फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   FIR against Raghubar Das for making objectionable remarks on cast of Hemant Soren

सोरेन की जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रघुवर दास के खिलाफ एफआईआर

Thu, 26 Dec 2019 03:24 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामताड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामताड़ा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Dec 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
FIR against Raghubar Das for making objectionable remarks on cast of Hemant Soren
हेमंत सोरेन और रघुवर दास - फोटो : एएनआई

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की जाति को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने बताया कि सोरेन द्वारा 19 दिसंबर को दर्ज शिकायत के आधार पर उप-संभागीय पुलिस अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने मामले में प्रारंभिक जांच की और फिर मिहिजाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार, सोरेन ने दुमका थाने में दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर जामताड़ा में एक चुनावी सभा में उनकी जाति पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया था। सोरेन ने कहा था, ‘उनके शब्दों से मेरी भावनाएं और सम्मान आहत हुआ। क्या आदिवासी परिवार में जन्म लेना अपराध है?’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। राज्य की 81 सीटों में भाजपा को केवल 25 सीटों पर जीत मिली जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महगठबंधन को 47 सीटों पर सफलता मिली। 

साल 1995 से लगातार जमशेदपुर पूर्व सीट से विधायक रहे मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद इस बार जीत हासिल नहीं कर पाए। दास को उन्हीं के मंत्री सरयू राय ने मात दी, जो जमशेदपुर पश्चिम से टिकट न मिलने पर उनके खिलाफ निर्दलीय मैदान में कूद पड़े थे। 

वहीं दूसरी ओर, झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन को मिली जीत के बाद शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटे हेमंत सोरेन बुधवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

झारखंड भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों से सत्ता छिनने के दो दिन बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लक्ष्मण ने बुधवार को हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिया है। गिलुवा खुद भी चक्रधरपुर सीट से जेएमएम प्रत्याशी सुखराम ओरांव से 12,234 वोट से चुनाव हार गए थे। पार्टी की राज्य संगठन प्रभारी हेमंत दास ने उनके इस्तीफा सौंपने की जानकारी सभी को दी। 

राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया। एक दिन पहले ही सोरेन ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था और 50 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था।

अंबा प्रसाद बनाई जा सकती हैं मंत्री
झारखंड में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल का स्वरूप कैसा होगा, इसका फैसला सोनिया गांधी को करना है। पार्टी के 16 विधायकों में अधिकतर पहली बार जीतकर आए हैं। सबसे युवा महिला विधायक अंबा प्रसाद चर्चित चेहरों में उभरी हैं। सूत्रों की मानें पार्टी उन्हें मंत्रिमंडल में मौका दे सकती हैं। अंबा रांची हाईकोर्ट में वकालत करती हैं। अंबा ने लोकसभा चुनाव में भी पार्टी से टिकट मांगा था।

सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे लालू 

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव 29 दिसंबर को होने वाले हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने दी। बुधवार को तेजस्वी ने रांची के रिम्स में पिता लालू से मुलाकात की।

इसके बाद उन्होंने कहा, मंगलवार को हम से पूछा गया था कि क्या लालू जी को पैरोल पर बाहर आएंगे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आई, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि लालू जी अस्वस्थ हैं। इससे स्पष्ट है कि वह समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने देश और संविधान को बचाने के लिए झारखंड की जनता को धन्यवाद दिया है। एजेंसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed