{"_id":"5e5328d48ebc3ef3a6617a75","slug":"big-and-important-news-stories-of-24th-february-updates-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Mon, 24 Feb 2020 07:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 24 Feb 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
नमस्ते ट्रंप : अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा आज से, खास दोस्त लिखेंगे रिश्तों की नई इबारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोमवार दोपहर बाद जब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे तो रिश्तों की नई इबारत लिखी जाएगी।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, माहौल गरमाया
शाहीन बाग मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए वार्ताकारों में से एक, वजाहत हबीबुल्लाह ने शाहीन बाग में सड़क अवरोध पर एक हलफनामा दायर किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कोरोना का कहर : जापानी तट पर खड़े 'डायमंड प्रिंसेस' में चार और भारतीय हुए संक्रमित
भारतीय दूतावास ने कहा है कि इसके साथ ही वायरस से संक्रमित भारतीयों की संख्या 12 पहुंच गई है। वहीं, जो लोग संक्रमित नहीं पाए जाते हैं, उन्हें वापस घर भेजा जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र का बजट सत्र आज से शुरू, चाय पार्टी की प्रथा का बहिष्कार करेगी भाजपा
महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और यह 20 मार्च तक जारी रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक आज, पांच एकड़ जमीन लेने के पक्ष में निर्णय की उम्मीद
अयोध्या के रौनाही में मस्जिद के लिए चिह्नित की गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद के साथ चैरिटेबल अस्पताल और शिक्षण संस्थान भी बनेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
गैंगस्टर रवि पुजारी को लाया गया भारत, कल मजिस्ट्रेट के सामने किया जाएगा पेश
हत्या और जबरन वसूली सहित कई गंभीर अपराधों के आरोपी रवि पुजारी को आज भारत लाया गया। बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका में आव्रजन पर आज से नया नियम लागू, एच-1बी वीजा धारकों को होगी मुश्किल
आज से अमेरिका एक नया नियम लागू करने जा रहा है। इस नियम से उन कानूनी आव्रजकों को ग्रीन कार्ड या कानूनी रूप से स्थायी निवास की अनुमति नहीं दी जाएगी जिन्होंने फूड स्टैम्प्स जैसी जन योजनाओं का फायदा उठाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर