फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Pujari accused of committing serious offences reaches Kempegowda International Airport

गैंगस्टर रवि पुजारी को भारत लाया गया, पुलिस बोली- पूछताछ में कर रहा सहयोग

Mon, 24 Feb 2020 02:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Feb 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ravi Pujari accused of committing serious offences  reaches Kempegowda International Airport
रवि पुजारी(सफेद टोपी में) - फोटो : एएनआई

हत्या और जबरन वसूली सहित कई गंभीर अपराधों के आरोपी रवि पुजारी को आज भारत लाया गया। बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन




इस मामले पर कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमर कुमार पांडेय ने कहा है कि रवि पुजारी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और फिर इसके बाद उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी । उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से फिट है और जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन


 
इससे पहले पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया था। 15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस अधिकारियों की टीम आज उसे भारत लाने में सफल रही। 2019 की शुरुआत में भारत द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद उसे 22 फरवरी को सेनेगल से प्रत्यर्पित किया गया था। रवि पुजारी वही गैंगस्टर है जो तमाम बड़े बॉलीवुड सितारों समेत कई नेताओं को भी धमका चुका है।  

 जानिए रवि पुजारी के बारे में

52 वर्षीय रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक में मंगलूरू के माल्पे में हुआ। वह अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं का भी जानकार है। उसके परिवार में पत्नी दो बेटियां और एक बेटा है।  2005 में पत्नी पद्मा की फर्जी पासपोर्ट केस में उसे गिरफ्तार किया गया था।

पत्नी पर आरोप था वह खुद और बेटियों के लिए फर्जी पासपोर्ट बना रही थी। मंगलूरू में जमानत मिलने के बाद वह एक बार फिर से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर बेटियों संग भारत से फरार हो गया था। इंटरपोल ने पुजारी और उसकी पत्नी पद्मा दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।



1990 में पुजारी मुंबई के अंधेरी में रहता था और वहीं से गैंगस्टर छोटा राजन के करीब आया। 1995 में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की  हत्या कर अचानक सुर्खियों में आ गया।इसके बाद से ही वह कुख्यात अपराधी बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed