फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   America to start regulation that could deny Green Cards to immigrants for availing public benefits

अमेरिका में आव्रजन पर आज से नया नियम लागू, एच-1बी वीजा धारकों को होगी मुश्किल

Mon, 24 Feb 2020 02:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 24 Feb 2020 02:26 AM IST
सार

आज से अमेरिका एक नया नियम लागू करने जा रहा है। इस नियम से उन कानूनी आव्रजकों को ग्रीन कार्ड या कानूनी रूप से स्थायी निवास की अनुमति नहीं दी जाएगी जिन्होंने फूड स्टैम्प्स जैसी जन योजनाओं का फायदा उठाया।

विज्ञापन
America to start regulation that could deny Green Cards to immigrants for availing public benefits

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से ठीक पहले अमेरिका सोमवार से आव्रजन को लेकर नया नियम लागू करने जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में भारतीय एच-1बी वीजा धारकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जो अमेरिका में स्थायी कानूनी निवास का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


नए नियम के तहत उन कानूनी आव्रजकों को ग्रीन कार्ड या कानूनी रूप से स्थायी निवास की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिन्होंने फूड स्टाम्स जैसी वित्तीय फायदे वाली योजनाओं का फायदा उठाया है। इस कदम से भारतीय नागरिकों की एक बड़ी संख्या प्रभावित हो सकती है, जिनके पास एच-1बी वीजा हैं और जो काफी समय से स्थायी कानूनी निवास की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रीशम ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होमलैंड सुरक्षा विभाग सोमवार को अपना कानून लागू कर पाएगा। इस फैसले से अमेरिकी करदाताओं को सुरक्षा मिलेगी। वास्तव में जरूरतमंद अमेरिकी लोगों के लिए कल्याण योजनाएं सुरक्षित होंगी, संघीय घाटा कम होगा। यह मौलिक कानूनी सिद्धांत दोबारा स्थापित होगा कि हमारे समाज में आने वाले नए लोग वित्तीय रूप से आत्म निर्भर हों और अमेरिका के करदाताओं पर बोझ न बनें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

11 प्रतिशत भारतीयों ने उठाया है लाभ

अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवा के अनुसार, नए कानून में स्थायी निवास की अनुमति मांग रहे व्यक्ति को यह दिखाना होगा कि उसने गैर प्रवासी दर्जा हासिल करने के बाद से वित्तीय फायदे वाली योजनाओं का लाभ नहीं उठाया। माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट रिपोर्ट, 2018 के अनुसार 61 प्रतिशत गैर नागरिक बांग्लादेशी परिवारों, 48 प्रतिशत गैर-नागरिक पाकिस्तानी और 11 प्रतिशत गैर नागरिक भारतीय परिवारों ने जन लाभ हासिल किए, जिनकी नए कानून के अनुसार जांच की जाएगी

होमलैंड सुरक्षा विभाग करेगा पहचान

14 अगस्त, 2019 को प्रकाशित अंतिम नियम को 15 अक्तूबर 2019 से लागू करना था, लेकिन अदालतों के विभिन्न फैसलों की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका था। नए कानून के तहत होमलैंड सुरक्षा विभाग यह पहचान करेगा कि कौन विदेशी नागरिक देश में रहने योग्य नहीं है और क्यों उसे अमेरिका में स्थायी निवास की अनुमति नहीं दी जा सकती। क्योंकि वह भविष्य में कभी भी ‘पब्लिक चार्ज’ बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed