फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will boycott the practice of tea party during Maharashtra budget session

महाराष्ट्र का बजट सत्र आज से शुरू, चाय पार्टी की प्रथा का बहिष्कार करेगी भाजपा

Mon, 24 Feb 2020 05:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Feb 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
BJP will boycott the practice of tea party during Maharashtra budget session
देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और यह 20 मार्च तक जारी रहेगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट सत्र की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार की पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार करने का ऐलान किया।

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा, ‘महा विकास अघाड़ी सरकार का गठन 28 नवंबर को हुआ था । लेकिन यह अब तक दिशाहीन एवं यू टर्न सरकार साबित हुई है । राज्य सरकार की चाय पार्टी में शामिल होने का हमारा मूड नहीं है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चाय के लिए विपक्ष को निमंत्रण बेहतर संवाद के लिए है । लेकिन मेरा मानना है कि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा को पहले आपसी संवाद सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि ये सभी वादे झूठे हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख को मेरे बारे में पीएचडी करने में 12 साल लगेंगे: पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिग्गज नेता  शरद पवार ने मुंबई के वडाला में द्वारा आयोजित एक समारोह में कॉलेज के युवाओं के साथ बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को मुझ पर पीएचडी करने के लिए कम से कम 12 साल लगेंगे।

पवार ने पाटिल की टिप्पणियों के बारे में कहा कि स्नातकोत्तर के बाद पीएचडी पूरी करने में सामान्यत: तीन साल लगते हैं। मुझे लगता है कि चंद्रकांत पाटिल को इस थीसिस को पूरा करने के लिए 10-12 साल की जरूरत होगी। 

पवार की राजनीति की शैली के बारे में पाटिल ने कहा था, पवार की पार्टी के बहुत कम सांसद होने के बावजूद वह राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने रहने में कामयाब रहे हैं। वह एक समय में उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, सोनिया गांधी को साधने में कामयाब रहे हैं। अनुमति हो तो मैं पवार साहब के इन सभी गुणों पर पीएचडी करना चाहूंगा। स्नातक होने के बावजूद मुझे उन पर पीएचडी करने में खुशी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed