{"_id":"615b431f8ebc3e61e84dd835","slug":"big-action-in-nagaland-25-crore-gold-and-drugs-seized-nine-arrested-consignment-was-to-be-sent-to-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड में बड़ी कार्रवाई: 25 करोड़ का सोना व ड्रग्स जब्त, नौ गिरफ्तार, आगरा भेजी जानी थी खेप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंड में बड़ी कार्रवाई: 25 करोड़ का सोना व ड्रग्स जब्त, नौ गिरफ्तार, आगरा भेजी जानी थी खेप
Mon, 04 Oct 2021 11:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोहिमा
पीटीआई, कोहिमा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:38 PM IST
सार
राज्य में तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी खेप जब्त की गई है। कोहिमा के विभिन्न इलाकों से सोना व नशीले पदार्थ जब्त किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगालैंड पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। राजधानी कोहिमा के अलग अलग हिस्सों में तस्करों के पास से करीब 25 करोड़ रुपये का सोना व मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य के सीआईडी व नारकोटिक्स विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में यह कामयाबी पाई। एडीजीपी कानून व व्यवस्था संदीप तामगडे ने बताया कि कोहिमा में 48 घंटे चली धरपकड़ के दौरान यह जब्ती की गई।
विज्ञापन
नगालैंड पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने रविवार को कोहिमा-इंफाल नेशनल हाइवे पर एक वाहन को रोककर 48 किलो तस्करी का सोना जब्त किया। इसका मूल्य 22.78 करोड़ रुपये बताया गया है। यह सोना वाहन के गियर बॉक्स के नीचे बने विशेष कवर में छिपाकर रखा गया था। यह मणिपुर से तस्करी कर लाया गया था। तामगडे ने बताया कि यह सोना कई राज्यों से होते हुए यूपी के आगरा भेजा जाने वाला था।
विज्ञापन
इसी तरह खुजामा में एक व्यक्ति के पास से 12 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया। यह अफीम होने का शक है। 12 पैकेटों में यह रखी हुई थी। एक अन्य वाहन से 532 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।