फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bhumata brigade want to reach at sanctuary of Trimbakeshwar Shiva Temple in maharashtra

मंदिर के गर्भगृह तक नहीं पहुंच सकी भूमाता ब्रिगेड

Mon, 07 Mar 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 06:18 PM IST
सार

  • 150 सदस्य पहुंची थी मंदिर
  • स्थानीय लोगों का झेलना पड़ा विरोध
  • शनि शिंगणापुर की परंपरा का किया था विरोध

विज्ञापन
bhumata brigade want to reach at  sanctuary of Trimbakeshwar Shiva Temple in maharashtra
त्रयंबकेश्वर मंदिर

विस्तार

धार्मिक स्थलों पर लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के लिए महारष्ट्र के नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर मंदिर पहुंची भूमाता ब्रिगेड को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। संगठन की मुखिया तृप्ति देसाई समेच अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। भूमाता ब्रिगेड की सदस्यों का इरादा था कि वे भगवान शिव के मंदिर स्थित गर्भगृह में महिला श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को खत्म करेंगी।

विज्ञापन


संगठन ने मंदिर की इस पंरपरा को तोड़ने के लिए महाशिवरात्रि का दिन चुना था और कहा था कि वे लैंगिक न्याय के इस अभियान को जारी रखेंगे। हालांकि जब ब्रिगेड की महिला सदस्य मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने के इरादे से अंदर जाने लगी तभी उन्हें स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन


मंदिर की इस परंपरा को तोड़ने के लिए ब्रिगेड की करीब 150 सदस्य मंदिर की ओर सोमवार सुबह ही रवाना हो गई थी और उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह अनुरोध किया था कि उन्हें रास्ते में पकड़ा न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गौरतलब है कि इससे पहले तृप्ति देसाई के नेतृत्व में इस संगठन की सदस्यों ने बीती 26 जनवरी को महाराष्ट्र के ही अहमदनगर जिला स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर की ऐसी ही परंपरा तोड़ने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed