फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhima-Koregaon violence case: Five people arrested in several raids together

भीमा-कोरेगांव हिंसा मामला: एक साथ कई छापे में पांच लोग गिरफ्तार

Wed, 06 Jun 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Wed, 06 Jun 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Bhima-Koregaon violence case: Five people arrested in several raids together

पुणे पुलिस ने इस साल 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में माओवादियों से कथित तौर पर जुड़ाव के लिए मुंबई, नागपुर और दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र कदम ने बताया, ‘हमने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।'

विज्ञापन


पुणे पुलिस ने मुंबई, नागपुर और दिल्ली से की गिरफ्तारी

पहली नजर में सभी पांचों के माआवादियों से जुड़ाव का पता चला है। मामले में उनकी संलिप्तता देखी जा रही है। इसकी जांच की जाएगी कि क्या इन लोगों ने हिंसा भड़कायी थी। बुधवार सुबह एक साथ कई छापे के दौरान धावले को मुंबई में उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वकील सुरेंद्र गाडलिंग, एक्टिविस्ट महेश राउत और शोमा सेन को नागपुर से और केरल के रहने वाले 47 वर्षीय रोना विल्सन को दिल्ली में मुनिरका स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


धावले एल्गार परिषद के आयोजकों में थे। शनिवारवडा में 31 दिसंबर को भीमा कोरेगांव लड़ाई के 200 साल पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विश्रामबाग थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कबीर कला मंच के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिए थे जिसके कारण जिले के कोरेगांव भीमा में हिंसा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed