{"_id":"5e4c6b8b8ebc3ef2c42ff403","slug":"bhima-koregaon-case-will-not-be-handed-over-to-center-uddhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र को नहीं सौंपेंगे भीमा कोरेगांव मामले की जांच : उद्धव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र को नहीं सौंपेंगे भीमा कोरेगांव मामले की जांच : उद्धव
Wed, 19 Feb 2020 04:26 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 19 Feb 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि उनकी सरकार भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की जांच केंद्र को नहीं सौंपेगी। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने को तैयार हो गई थी।
विज्ञापन
उद्धव ने ट्वीट किया, ‘एल्गर और भीमा कोरेगांव दो अलग मामले हैं। मेरे दलित भाइयों से जुड़ा मामला भीमा कोरेगांव का है और मेरी सरकार इसकी जांच केंद्र को नहीं सौंपेगी। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि दलित भाइयों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा।’ इससे पहले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने एल्गर परिषद मामले की जांच एनआईए को सौंपने के उद्धव के निर्णय की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी।
विज्ञापन