फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janata Party releases second list of 82 candidates for Karnataka Election 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 82 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 16 Apr 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Updated Mon, 16 Apr 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party releases second list of 82 candidates for Karnataka Election 2018
bjp
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 82 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले भाजपा ने 9 तारीख को देर रात अपने 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह भाजपा ने अभी तक कुल 154 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होना हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने कर्नाटक की चर्चित बेल्लारी सीट से जी सोमाशेखरा रेड्डी को टिकट दिया है। बता दें कि 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की पहली सूची दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सार्वजनिक की गई थी। इस सूची को कर्नाटक भाजपा ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें शिकारीपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर उतर रही भाजपा ने प्रधानमंत्री और अमित शाह समेत अपने सभी स्टार प्रचारकों को कर्नाटक में प्रचार में लगाया है। चुनाव परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


येदियुरप्पा को इससे पहले भाजपा ने 2011 में भ्रष्टाचार के आरोपों में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़कर अपनी अलग कर्नाटक जनता पार्टी बना ली थी। लेकिन 2013 विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा पार्टी में लौट आए थे। इस बार भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है क्योंकि 2013 की तरह दो गुटों में उतरने के बजाय पार्टी के प्रदेश में सभी प्रमुख नेता एकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

देखें पूरी लिस्ट

Bharatiya Janata Party releases second list of 82 candidates for Karnataka Election 2018
BJP Foundation Day



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed