फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Priyanka Gandhi Chemistry Hugged Photos Videos Latest News Update

Bharat Jodo Yatra: इस अंदाज में मिले राहुल-प्रियंका; एक-दूसरे को लगाया गले, भाई ने बहन का माथा चूम जताया प्यार

Tue, 03 Jan 2023 05:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Jan 2023 05:45 PM IST
सार

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जगह-जगह ‘मोहब्बत की दुकान’ की फ्रेंचाइजी खोलें। उन्होंने राहुल गांधी की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Priyanka Gandhi Chemistry Hugged Photos Videos Latest News Update
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के विश्राम के बाद उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई। इस दौरान गाजियाबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर राहुल-प्रियंका कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। दोनों भाई-बहनों के प्यार और नटखट शरारतों को जिसने भी देखा, अपनी मुस्कान नहीं रोक पाया। ऐसा ही एक वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर किया है। वीडियो में राहुल-प्रियंका मंच पर एकसाथ बैठे हैं। इस दौरान राहुल अपनी बहन को परेशान करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने प्रियंका का माथा चूमा और उनसे बातें करने लगे।  

विज्ञापन
 

इससे पहले राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल ने सत्य का कवच पहन रखा है, जिस वजह से भगवान उनकी ठंड और दूसरी सभी चीजों से सुरक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई खरीद नहीं सकता। वह सच्चाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra Rahul Priyanka Gandhi Chemistry Hugged Photos Videos Latest News Update
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है: प्रियंका
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जगह-जगह ‘मोहब्बत की दुकान’ की फ्रेंचाइजी खोलें। उन्होंने राहुल गांधी की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। सत्ता की ओर से पूरा जोर लगाया गया, सरकार ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए, ताकि इनकी छवि खराब की जा सके, लेकिन वह सच्चाई से पीछे नहीं हटे। एजेंसियां लगाई गईं, लेकिन वह डरे नहीं। वह योद्धा हैं।

Bharat Jodo Yatra Rahul Priyanka Gandhi Chemistry Hugged Photos Videos Latest News Update
मंच पर कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

उद्योगपतियों को भी घेरा
प्रियंका गांधी ने दावा किया कि कुछ उद्योगपतियों ने देश के बड़े से बड़े नेता खरीद लिए, पीएसयू खरीद लिए, मीडिया खरीद लिया, लेकिन मेरे भाई को खरीद नहीं पाए और कभी खरीद भी नहीं सकते। यात्रा में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, शक्ति सिंह गोहिल, जयप्रकाश अग्रवाल, गौरव गोगोई, चौधरी अनिल कुमार, अराधना मिश्रा और पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed