फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi will reach Delhi in mid-December preparations intensified

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बीच दिसंबर पहुंचेगी दिल्ली, तैयारियां तेज

Sun, 06 Nov 2022 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Nov 2022 06:22 PM IST
सार

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, रविवार को दिल्ली प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं को यात्रा की सफलता के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi will reach Delhi in mid-December preparations intensified
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अगले महीने यानी दिसंबर के मध्य तक दिल्ली पहुंच जाएगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी राजधानी दिल्ली में यात्रा को सफल बनाकर राजधानी के साथ-साथ आसपास के राज्यों में बेहतर सन्देश देना चाहती है। इस यात्रा को अगले लोकसभा चुनावों के पहले राजनीतिक दृष्टि से  बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, रविवार को दिल्ली प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं को यात्रा की सफलता के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


दिल्ली में यात्रा के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को लाकर राहुल गांधी से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम भी तय किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक कांग्रेस का सन्देश देने की तैयारी है। बैठक में पार्टी के दिल्ली के सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वर्तमान-पूर्व पार्षद उपस्थित थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed