भारत बंद Live : कोच्चि में प्रभावित हुईं बस सेवाएं, जादवपुर में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार की विभिन्न नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से बुलाए गए देशव्यापी हड़ताल 'भारत बंद' में 25 करोड़ मजदूर भाग ले रहे हैं। इस हड़ताल में कई परिवहन यूनियन और बैंक यूनियन भाग ले रहे हैं। इस कारण देशभर में यात्रियों और बैंक ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाम दलों के प्रभाव वाले केरल व बंगाल में ज्यादा असर देखने का मिल रहा है। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवाओं के रखरखाव अधिनियम को लागू कर दिया है, इसके तहत सभी विभागों और निगमों में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में पढ़े देशव्यापी हड़ताल से जुड़े सभी अपडेट्स:-
कोच्चि में प्रदर्शनकारियों ने बनाया मानव श्रृंखला
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के नए श्रम और कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशव्यापी हड़ताल के तहत कोच्चि में एक मानव श्रृंखला बना रहे हैं।
Kerala: Workers of Centre of Indian Trade Unions (CITU) form a human chain in Kochi as part of their nationwide strike today against Centre's new labour and farm laws. pic.twitter.com/g53db5Vmda
— ANI (@ANI) November 26, 2020
कोच्चि में प्रभावित हुईं बस सेवाएं
केरल के कोच्चि में ट्रेड यूनियन केंद्र सरकार के नए श्रम और कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। इस कारण बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
Kerala: Bus services affected, markets closed in Kochi as trade unions have called for a nationwide strike against Centre's new labour and farm laws pic.twitter.com/uLCuegOIdX
— ANI (@ANI) November 26, 2020
भुवनेश्वर में जारी है प्रदर्शन
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ओडिशा निर्वाण श्रमिक महासंघ के सदस्य, अखिल भारतीय केंद्रीय व्यापार संघ और सभी उड़ीसा पेट्रोल और डीजल पंप वर्कर्स यूनियन प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रेड यूनियनों द्वारा श्रम कानूनों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है।
Bhubaneswar: Members of Odisha Nirmana Sramik Federation, All India Central Council of Trade Unions & All Orissa Petrol & Diesel Pump Workers Union hold demonstration as trade unions have called for a nationwide strike against Centre's new labour laws pic.twitter.com/ufVwyQD4La
— ANI (@ANI) November 26, 2020
जादवपुर में रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया गया
पश्चिम बंगाल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने जादवपुर में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। सरकार के नए श्रम कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
West Bengal: Members of Communist Party of India (Marxist–Leninist) Liberation, CPI(M) and Congress block railway track in Jadavpur as trade unions observe nationwide strike against new labour policies introduced by the Centre pic.twitter.com/h37MVHSuYI
— ANI (@ANI) November 26, 2020