फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Best tableau: Odisha wins first prize; up bags 2nd position in people's choice category

Tableau: ओडिशा ने जीता सबसे अच्छी झांकी का पुरस्कार, लोगों की पसंद श्रेणी में रामलला की झांकी को दूसरा स्थान

Tue, 30 Jan 2024 07:55 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 30 Jan 2024 07:55 PM IST
सार

2024 गणतंत्र दिवस समारोह में ओडिशा द्वारा प्रस्तुत झांकी जजों की पसंद श्रेणी में पहले स्थान पर रही है। गुजरात की झांकी ने लोगों की पसंद श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। लोगों की पसंद श्रेणी में उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन
Best tableau: Odisha wins first prize; up bags 2nd position in people's choice category
झांकी - फोटो : Social media

विस्तार

2024 गणतंत्र दिवस समारोह में दिखाई गई सभी 25 झाकियों में से सबसे अच्छी झांकी ओडिशा की थी। मंगलवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य की झांकी को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। रंगीन झांकी में महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया गया था। ओडिशा की विजेता झांकी में हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को दिखाया गया था। इसके अलावा महिलाएं कैशलेस लेनदेन और ई-प्लेटफॉर्म मार्केटिंग करते हुए भी दिखाई दी थीं।
विज्ञापन


धोरडो पर्यटन ग्राम को प्रदर्शित करने वाली गुजरात की झांकी को लोगों की पसंद श्रेणी में पहला स्थान मिला है। मंगलवार को दिल्ली कैंट में आयोजित एक समारोह के दौरान सबसे अच्छी झाकियों के लिए दो श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की गई। 
विज्ञापन


मंत्रालयों में सबसे अच्छी झांकी संस्कृति मंत्रालय की 
केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में सबसे अच्छी झांकी संस्कृति मंत्रालय की थी। 'भारत: लोकतंत्र की जननी' थीम वाली   झांकी को पहला स्थान मिला है जबकि गृह मंत्रालय की झांकी को दूसरा स्थान मिला है। गृह मंत्रालय की झांकी में वाइब्रेंट विलेज को प्रदर्शित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि ओडिशा द्वारा प्रस्तुत झांकी जजों की पसंद श्रेणी में पहले स्थान पर रही है, जबकि गुजरात की झांकी ने लोगों की पसंद श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि जजों की पसंद श्रेणी में गुजरात दूसरे स्थान पर रहा जबकि तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। लोगों की पसंद श्रेणी में उत्तर प्रदेश को दूसरा और आंध्र प्रदेश को तीसरा स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश की झांकी में रामलला को दिखाया गया था। लोगों की पसंद श्रेणी में विजेताओं का चयन करने के लिए, MyGov प्लेटफॉर्म के जरिए पोल कराया गया था।

किन-किन राज्यों की झांकियां थीं?
इससे पहले 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से नौ झांकियां कर्तव्य पथ पर निकली थीं। इस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।


जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी झांकियां प्रस्तुत की थीं उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed