{"_id":"5a6079984f1c1ba3268b5085","slug":"benjamin-netanyahu-meets-baby-moshe-nariman-house-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: 26\/11 हमले में जिंदा बचे मोशे से नेतन्याहू ने की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: 26/11 हमले में जिंदा बचे मोशे से नेतन्याहू ने की मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में जिंदा बचे इस्राइली बच्चे बेबी मोशे से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात हमलों का गवाह बने नरीमन हाउस में हुई।
विज्ञापन
इस दौरान नेतन्याहू ने मोशे को गले भी लगाया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर मोशे भारत पहुंचा है।
विज्ञापन
मोशे ने इससे पहले मंगलवार को भी नरीमन हाउस की दौरा किया था। इस दौरान मोशे के साथ उनके दादा-दादी भी मौजूद थे। बता दें कि साल 2008 के 26/11 आतंकी हमले में मोशे के माता-पिता नरीमन हाउस पर हुए हमले में मारे गए थे। उस समय नोशे महज दो साल के थे।
विज्ञापन
नरीमन हाउस में मोशे के स्वागत के लिए बड़ी तैयारियां की गई है। मोशे के दादाजी का कहना है कि वह भारत आकर बेहद खुश हैं और वह अब भारत में ज्यादा सुरक्षित है।