फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru traffic police will now use drones to monitor congestion at eight key points

Bengaluru: यातायात का हवाई निरीक्षण करेगी बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस; आठ प्रमुख जगहों पर ड्रोन तैनात करने की योजना

Tue, 20 Jun 2023 04:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2023 04:52 PM IST
सार

वर्तमान में, ट्रैफिक पुलिस के पास जंक्शनों पर ट्रैफिक घनत्व की निगरानी के लिए दो ड्रोन कैमरे हैं। यातायात का संचालन सुचारू रूप से हो इसकी जांच के लिए वे उनका उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bengaluru traffic police will now use drones to monitor congestion at eight key points
ड्रोन। - फोटो : संवाद

विस्तार

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस अब भारी भीड़ और जाम की समस्या से निजात के लिए ड्रोन कैंमरों का इस्तेमाल करेगी। ये ड्रोन शहर भर में आठ प्रमुख जगहों पर यातायात की निगरानी करेंगे। इनमें हेब्बल, सेंट्रल सिल्क बोर्ड, इब्बलूर  मराठाहल्ली, केआर पुरम, गोरगुंटेपल्या, सरक्की और बनशंकरी बस स्टैंड पर तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इस प्रायोगिक पहल के तहत बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस (बीटीपी) ने सोमवार को हेब्बल जंक्शन पर ड्रोन निगरानी का परीक्षण किया था। वहीं, आज यानी मंगलवार को मराठाहल्ली जंक्शन पर ड्रोन कैमरों का परीक्षण किया गया। वर्तमान में, ट्रैफिक पुलिस के पास जंक्शनों पर ट्रैफिक घनत्व की निगरानी के लिए दो ड्रोन कैमरे हैं। यातायात का संचालन सुचारू रूप से हो इसकी जांच के लिए वे उनका उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि ड्रोन कैमरे के यातायात का एक हवाई परिप्रेक्ष्य प्रदान करेंगे। प्रमुख स्थानों पर भीड़ के बारे में भी इससे जानकारी मिलेगी।  ट्रैफिक पुलिस शहर के आठ अत्यधिक भीड़भाड़ वाले जंक्शनों पर ड्रोन कैमरों का परीक्षण करना चाहती है ताकि वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके और जहां जरूरत हो वहां भीड़ को कम करने के लिए आवश्यक उपाय लागू किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed