{"_id":"5acf049a4f1c1b4a3e8b4a90","slug":"bengaluru-temple-released-advisory-for-men-and-woman-before-taking-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू के मंदिर ने महिलाओं ही नहीं पुरुषों के लिए भी तय किया ड्रेस कोड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंगलूरू के मंदिर ने महिलाओं ही नहीं पुरुषों के लिए भी तय किया ड्रेस कोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर में एंट्री के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी ड्रेस कोड तैयार किया गया है। यहां महिलाओं ही नहीं पुरुषों को भी जींस-टीशर्ट में एंट्री नहीं मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरुषों को धोती या पैंट में ही एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
ये कड़े नियम बंगलूरू के राजराजेश्वरी मंदिर का है, जहां नए नियम मंदिर के नोटिस बोर्ड पर लिख दिए गए हैं। महिलाओं के लिए नियम और भी कड़े हैं। महिलाओं को स्लीवलेस टॉप, जींस और मिनी स्कर्ट्स पहन प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी। उन्हें सिर्फ साड़ी या चूड़ीदार सलवार-कुर्ती के साथ दुपट्टा ओढ़ने पर ही इजाजत होगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं महिलाएं जब मंदिर में प्रवेश करेंगी उस वक्त उनके बाल किसी रबड़ बैंड या रिबन से बंधे होने चाहिए। साथ ही महिलाओं को बरमूडा पहनने की इजाजत नहीं है। 18 साल से कम की लड़कियों को गाऊन पहनने की आजादी दी गई है।
विज्ञापन
मंदिर की ओर से कहा गया है कि संस्कृति के पालन के लिए ये कदम उठाया गया है और ये कोई नई बात नहीं है। वहीं इसके विरोध में कहा गया है कि अधिकार सभी के लिए बराबर है। भगवान के सामने जाने के लिए क्या पहना जाए ये तय करना गलत है, क्योंकि भगवान की नजर में सब एक हैं। फिर चाहे भक्तों ने जींस पहनी हो या साड़ी।