{"_id":"5f7c14d12c40fb1fc33dc328","slug":"bengaluru-drug-case-news-in-hindi-ccb-raids-rikki-ray-s-hideouts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Drug Case: 'अंडरवर्ल्ड डॉन' के बेटे रिक्की रे के ठिकानों पर सीसीबी ने की छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Drug Case: 'अंडरवर्ल्ड डॉन' के बेटे रिक्की रे के ठिकानों पर सीसीबी ने की छापेमारी
Tue, 06 Oct 2020 01:00 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
karnataka police
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ मामलों की जांच कर रही कर्नाटक की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने रिक्की रे के ठिकानों और राज्य के अन्य स्थानों पर छापेमारी की। इससे पहले डांसर-कोरियोग्राफर किशोर अमन शेट्टी से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही पुलिस ने मोहम्मद शाकिर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
रिक्की रे 'अंडरवर्ल्ड डॉन' रहे मुथप्पा राय का बेटा है। मुथप्पा की इस साल मई में मस्तिष्क के कैंसर की वजह से मौत हो गई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रे के रामनगर जिले के बिदादी स्थित फार्महाउस और सदाशिवनगर में एक फ्लैट में छापेमारी की गई।
मामला कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, रेव पार्टी कराने वाले वीरेन खन्ना और भवन निर्माण से जुड़े कारोबारी राहुल थोंस सहित बड़े लोगों के कथित मादक पदार्थ के सेवन से जुड़ा है।
विज्ञापन
इस मामले के कुछ प्रमुख आरोपियों में से एक पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीवराज अल्वा का बेटा आदित्य अल्वा फरार है।
प्रदेश पुलिस की सीसीबी मादक द्रव्यों के इस्तेमाल के मामले में फिल्म उद्योग की जानी मानी हस्तियों समेत कई लोगों के खिलाफ जांच कर रही है। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक द्रव्यों के साथ पिछले महीने बंगलूरू में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद यह जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
ये लोग कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं एवं गायकों को इन मादक द्रव्यों की कथित रूप से आपूर्ति कर रहे थे।