फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru bakery attack four miscreants arrested for attacking bakery staffers

Bengaluru Bakery Attack: बेकरी दुकानदार की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Dec 2022 09:53 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 11 Dec 2022 09:53 AM IST
सार

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर लूट और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Bengaluru bakery attack four miscreants arrested for attacking bakery staffers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बेकरी दुकान में तोड़फोड़ और दुकानदार व कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के शहर के मुन्नेकोल्लाल इलाके की है। यहां कुछ लोगों ने एक बेकरी में घुस कर तोड़फोड़ की, साथ ही दुकानदार और कर्मियों की पिटाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग बेकरी में दुकानदार की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर लूट और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
बेंगलुरु पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में चार आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में आठ लोग एक बेकरी में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से चार को मारपीट और डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed