फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru ACB officials conducted search operations at 68 locations assets cases registered against 15 officers

आय से अधिक मामला: कर्नाटक में एसीबी की कार्रवाई, 15 सरकारी अधिकारियों के परिसरों में छापेमारी

Wed, 24 Nov 2021 02:57 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अजय सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 02:57 PM IST
सार

एसीबी सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान संपत्ति के कागजात, बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण, नगदी और निवेश के कागजात मिले हैं।

विज्ञापन
Bengaluru ACB officials conducted search operations at 68 locations assets cases registered against 15 officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 कर्नाटक के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने ज्ञात स्रोत से अधिक आय के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अधिकारियों के राज्य में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की। एसीबी के करीब 400 अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों के बेंगलुरु, मंगलुरु, मांडया और बेल्लारी स्थित ठिकानों की तलाशी ली।

विज्ञापन


एसीबी ने एक बयान में बताया कि आज आठ अधीक्षकों, 100 अधिकारियों और 300 कर्मचारियों की टीम ने 15 अधिकारियों के खिलाफ ज्ञात स्रोत से अधिक आय के मामले में 60 ठिकानों की तलाशी ली।
विज्ञापन


ब्यूरो के मुताबिक मंगलुरु स्मार्ट सिटी के कार्यकारी अभियंता केएस लिंगेगौडा, मांडया के कार्यकारी अभियंता के श्रीनिवास, डोड्डाबल्लापुरा के राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नरसिंहमैया, बेंगलुरु निर्मिति केंद्र के पूर्व परियोजना प्रबंधक वासुदेव, बेंगलुरु नंदनी डेयरी के महा प्रबंधक बी कृष्णा रेड्डी, गडग कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक टीएस रुद्रेशाप्पा और बाइलाहोंगला सहकारी विकास अधिकारी एके मस्ती आदि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान संपत्ति के कागजात, बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण, नगदी और निवेश के कागजात मिले हैं। उन्होंने बताया कि गडग कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक टीएस रुद्रेशाप्पा के आवास से सात किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये की नकदी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed