फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru: 103 people tests positive for coronavirus in an apartment after a party

बंगलूरू में पार्टी से फैला संक्रमण, एक ही अपार्टमेंट के 103 लोग कोरोना पॉजिटिव

Tue, 16 Feb 2021 04:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Feb 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru: 103 people tests positive for coronavirus in an apartment after a party
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

बंगलूरू में बीते दिनों हुई एक पार्टी के बाद एक अपार्टमेंट सोसाइटी के 103 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं मामला बंगलूरू के बोम्मानाहाली के एक अपार्टमेंट का है। वृहद बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त एन मंजूनाथ प्रसाद ने बताया कि अपार्टमेंट में रहने वाले 1052 लोगों में से 103 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रसाद ने कहा, 'हमने अपार्टमेंट में रहने वाले 1052 लोगों की जांच कराई है, एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी क्वारंटीन किए गए है। बीबीएमपी इसे लेकर सतर्क है और कई मानक लागू किए गए हैं। पॉजिटिव आने वालों को क्वारंटीन किया जा रहा है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सघन की जा रही है।'
विज्ञापन


96 संक्रमितों की आयु 60 वर्ष से ज्यादा
बीबीएमपी ने वायरस के वेरिएंट की जानकारी के लिए सैंपलों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज के पास भी भेजा है। पॉजिटिव पाए गए 103 लोगों में से 96 लोगों की आयु 60 वर्ष से ज्यादा है। अधिकारियों ने बताया कि चार फरवरी को एसएनएन लेक अपार्टमेंट में पार्टी थी, जिसमें लगभग सभी अपार्टमेंट निवासी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपार्टमेंट को कंटेनमेंट जोन घोषित किया
बोम्मानाहाली जोन के संयुक्त आयुक्त एम रामकृष्ण ने बताया कि पॉजिटिव आए अधिकतर लोग एसिम्टोमैटिक (जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखते)हैं। हमने स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि किराने का सामान और दैनिक उपयोग की वस्तुएं अपार्टमेंट में लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।


यात्रा का बना प्लान तब हुई जानकारी
अपार्टमेंट के लोगों को संक्रमण के प्रसार की जानकारी तब हुई जब कुछ लोगों ने अपनी देहरादून यात्रा से पहले कोरोना जांच कराई। इससे पहले 14 फरवरी को कवल बायरासांद्रा के एक नर्सिंग संस्थान के 40 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए थे। प्रसाद ने कहा था कि ये छात्र-छात्राएं केरल में अपने घरों की यात्रा करने के दौरान वायरस की चपेट में आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed