फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal student gets offer of 1 lakh dollar to help in murder of Mamata Banerjee

छात्र को मिला अनोखा ऑफर- ममता बनर्जी की हत्या करवाओ, देंगे 1 लाख डॉलर

Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Bengal student gets offer of 1 lakh dollar to help in murder of Mamata Banerjee
ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया जो आपको हैरत में डाल सकता है। राज्य के एक छात्र को व्हाट्सऐप के जरिए सीएम ममता बनर्जी की हत्या करने का ऑफर दिया गया। बरहामपुर के रहने वाले 19 वर्षीय छात्र ने बताया कि उसके पास मैसेज आया कि ममता बनर्जी की हत्या करने में मदद करने के बदले उसे एक लाख डॉलर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


पॉलीटेक्निक के छात्र को अमेरिका के फ्लोरिडा से ये मैसेज आया। मैसेज को देखने के बाद छात्र को समझ ही नहीं आया कि वो इसका क्या करे। इसके बाद घबराए छात्र ने आनन-फानन में इस बात की जानकारी पश्चिम बंगाल की सीआईडी को दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते ही CID मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: ममता जन्मजात विद्रोही हैं, नजरअंदाज करना असंभव : प्रणब
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने ये भी बताया कि सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब छात्र को एक अनजान नंबर से मैसेज आने लगे। मैसेज करने वाले ने खुद का परिचय अमेरिकी के रूप में दिया। उसने कहा कि वह एक आतंकी संगठन के साथ काम कर रहा है और भारत में एक सहयोगी की तलाश कर रहा है। 


एक लाख डॉलर के ऑफर के बाद छात्र ने उससे थोड़ा समय मांगा। वहीं मैसेज करने वाले ने उससे जल्दी रिप्लाई करने को कहा। उसने कहा कि अगर वह उसे जल्द जवाब नहीं देगा तो वह किसी और को यह ऑफर दे देगा, जिसके बाद छात्र ने यह काम करने से इनकार कर दिया। 

मैसेजकर्ता ने छात्र से बताया कि वह जल्द ही भारत आने वाला है। जिसके बाद छात्र ने कहा कि वह अपने देश से बहुत प्यार करता है और उसे बर्बाद नहीं कर सकता है। युवक ने बताया कि वह पूरे देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा, उसे केवल एक ही व्यक्ति को मारना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed