{"_id":"693dee7b54eb06b71d013696","slug":"bengal-sir-over-1-3-million-voters-have-the-same-parental-names-some-became-father-at-age-15-years-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal SIR: 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक; कहीं पिता की उम्र 15 वर्ष तो कई युवा बन गए दादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal SIR: 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक; कहीं पिता की उम्र 15 वर्ष तो कई युवा बन गए दादा
Sun, 14 Dec 2025 04:24 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 14 Dec 2025 04:24 AM IST
सार
West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों की जुबानी जंग के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक ही दर्ज हैं। वहीं कई तो सिर्फ 15 साल की उम्र में पिता तो कई 40 साल की उम्र में दादा बन गए हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में SIR फॉर्म बांटते बीएलओ
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। चुनाव आयोग की शुरुआती जांच में 1.67 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम और उम्र से जुड़े रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं। 13.5 लाख मतदाताओं के मामले में पिता और माता का नाम एक ही दर्ज है। इसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। अजीबोगरीब गड़बड़ियां सामने आने से आयोग चौकन्ना हो गया है।
यह भी पढ़ें - Kharge: 'मोदी सरकार की नीतियों ने सामाजिक न्याय में पिछली उपलब्धियों को खत्म किया', खरगे का केंद्र पर हमला
85 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी
चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 85 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में पिता के नाम को लेकर गड़बड़ी पाई गई हैं। रिकॉर्ड में 11 लाख 95 हजार 230 ऐसे मतदाता पाए गए हैं, जिनके पिता की उम्र 15 साल से भी कम है। जांच में यह भी सामने आया है कि 24.21 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनके छह बच्चे हैं। रिकॉर्ड में 3 लाख 29 हजार 152 ऐसे मतदाता पाए गए हैं, जो 40 वर्ष से कम उम्र में ही दादा बन गए हैं।
विज्ञापन
कई मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक
जानकारी के मुताबिक यह भी सामने आया है कि कई परिवारों में एक ही व्यक्ति का नाम किसी मतदाता के पिता के रूप में दर्ज है, तो किसी अन्य मतदाता के मामले में वही नाम माता के स्थान पर दर्ज है। इस तरह की विसंगतियों ने मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें - चिंताजनक: भारत-बांग्लादेश सीमा पर फैला संगठित घुसपैठ नेटवर्क का जाल, रेट कार्ड तय; संवेदनशील सेक्टरों की पहचान
भाजपा ने ममता सरकार पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया
मामला सामने आते ही विपक्ष ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता देवजीत सरकार ने आरोप लगाया कि यह पूरी व्यवस्था फर्जीवाड़े से भरी हुई है। उन्होंने कहा, इसके पीछे गहरी चाल है। इस पर तुरंत चुनाव आयोग को ध्यान देना होगा। यह कैसे संभव है कि इतने सारे मतदाताओं के पिता और माता का नाम एक ही हो। उनका दावा है कि कम उम्र में पिता बनने जैसे रिकॉर्ड दरअसल फर्जी या भूतिया मतदाताओं की ओर इशारा करते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन