{"_id":"5f7781a98ebc3e9b7e32adab","slug":"bengal-police-stops-bjp-president-dilip-ghoshs-rally-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल पुलिस ने कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की रैली को रोका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल पुलिस ने कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की रैली को रोका
Sat, 03 Oct 2020 01:08 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
दिलीप घोष
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने हाल ही में लागू कृषि कानूनों के समर्थन में शुक्रवार को राज्य में कई जगहों पर रैलियां निकालीं। जिसके बाद बंगाल पुलिस ने कोलकाता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की ऐसी एक रैली को रोक दिया गया।
विज्ञापन
बंगाल पुलिस ने शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित बेलाघाटा इलाके में दिलीप घोष के नेतृत्व में निकाली जा रही मोटरबाइक रैली को अवरोधक लगाकर रोकने लगे। हालांकि रैली में भाग ले रहे कुछ कार्यकर्ता पुलिस अवरोधकों को पार कर निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन
घोष ने दावा किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में पुलिस भाजपा को रोकने के लिए सबकुछ ताक पर रख रही है। लेकिन जब कुछ इलाकों में लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा था तब बंगाल पुलिस नहीं दिखाई दी।’’ उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल के रूप में पार्टी के लोकतांत्रिक अधिकार हैं और वह अपने कार्यक्रम आगे भी आयोजित करती रहेगी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में पुरुलिया, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बर्द्धवान और पश्चिम मिदनापुर समेत अनेक जिलों में इस तरह की कई सारी रैलियां निकाली गयीं। भाजपा के लोकसभा सदस्यों लॉकेट चटर्जी, सौमित्र खान और अन्य नेता शामिल रहे और रैलियों की अगुवाई की।