फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bengal Election Phase 2 Voting Live: शाम आठ बजे तक 80.43 फीसदी मतदान, भाजपा और टीएमसी में वार-पलटवार

Thu, 01 Apr 2021 08:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Apr 2021 08:28 PM IST
खास बातें

  • दूसरे चरण के तहत 30 सीटों पर मतदान हो रहा है
  • सबकी नजरें हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर टिकीं

विज्ञापन
Bengal Phase 2 Election 2021 Live: Voting on 30 seats in second phase but all eyes on Nandigram
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:11 PM, 01-Apr-2021

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग में की शिकायत

नंदीग्राम में मतदान के दौरान हुई घटना पर चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई। इसे विशेष जनरल ऑब्जर्वर अजय नायक और स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर विवेक दुबे को भेजा गया है। उन्हें कल शाम 6 बजे तक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। वहीं चुनाव आयोग ने कहा कि मीडिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित घेराव और नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र पर भीड़ जमा होने की घटना को कवर किया है। जनरल ऑब्जर्वर हेमेन दास और पुलिस ऑब्जर्वर आशुतोष रॉय को मौके पर जाने के लिए कहा गया। 
08:08 PM, 01-Apr-2021

शाम आठ बजे तक 80.43 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम आठ बजे तक  80.43 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन
07:10 PM, 01-Apr-2021

ममता बनर्जी के खिलाफ बिहार में शिकायत दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गुरुवार को मुजफ्फरपुर की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई। हाल में विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने कथित तौर पर बिहार के लोगों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिसके विरोध में शिकायत की गई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने शिकायत की है, जिन्होंने टीएमसी सुप्रीमो के इस बयान पर आपत्ति जताई है कि भाजपा बिहार और उत्तरप्रदेश’ से गुंडे ला रही है।
06:09 PM, 01-Apr-2021

बंगाल में शाम छह बजे तक 80.43 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम छह बजे तक 80.43 फीसदी मतदान हुआ है।
06:01 PM, 01-Apr-2021

दीदी ने हमारे 10 फीसदी वोटरों को भगायाः सुवेंदु

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने 2 घटें तक वोटिंग रोक रखी थी। यहां ममता बनर्जी ने 10 फीसदी वोटर को भगाया है। यहां शातिपूर्ण चुनाव चल रहा है। चुनाव आयोग ने इस बार नंदीग्राम में शानदार वोटिंग कराई है। इस तरह का वोट जंगलराज में पहली बार हुआ है।
05:52 PM, 01-Apr-2021

ममता जी उधर कलमा पढ़ रही थीं और इधर गोत्र बता रही हैं: गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम विकास की चर्चा करते हैं। मुझे अपने धर्म पर, संस्कृति पर गर्व है। ममता दीदी से पूछना चाहिए, उधर कलमा पढ़ रही थी इधर गोत्र बता रही हैं, न माया मिली न राम। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:39 PM, 01-Apr-2021

वोटिंग के दिन रैली क्यों कर रहे पीएमः ममता

नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता का उत्सव है। नंदीग्राम में भाजपा कभी नहीं जीतेगी क्योंकि हमें 90 फीसदी तक वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन प्रधानमंत्री रैली क्यों करते हैं। क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने कहा कि वोटरों को गांव में आने नहीं दिया जा रहा है। ऐसा खराब चुनाव हमने कभी नहीं देखा।  
05:33 PM, 01-Apr-2021

अमित शाह जवानों का उपयोग अपने गुंडों के लिए कर रहे हैं:ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गृह मंत्री खुद सीआरपीएफ, बीएसएफ और अन्य जवानों को केवल भाजपा और उसके गुंडों की मदद करने का निर्देश दे रहे हैं। मैं चुनाव आयोग से माफी मांगते हुए कहना चाहती हूं कि हमने बहुत सारे पत्र आपको दिए हैं लेकिन आप केवल भाजपा उम्मीदवारों का एकतरफा समर्थन कर रहे हैं। 
05:21 PM, 01-Apr-2021

शाम पांच बजे तक बंगाल में 72.25 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक बंगाल में 72.25 फीसदी मतदान हुआ है। 
05:16 PM, 01-Apr-2021

मतदान केंद्र पर पहुंचे सुवेंदु 

नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के सुवेंदु अधिकारी बोयल में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे, जहां सीएम ममता बनर्जी ने पहले दौरा किया था। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को यहां कोई समर्थन नहीं है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed