फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal government took a big step in RG Kar case, removed civic volunteers from all hospitals in Kolkata

RG Kar Case: आरजी कर मामले में बंगाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम, कोलकाता के सभी अस्पतालों से हटाए सिविक वॉलंटियर

Fri, 18 Oct 2024 05:18 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 05:18 AM IST
सार

RG Kar Case: पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए कोलकाता के सभी अस्पतालों से सिविक वॉलंटियर्स को हटाने का फैसला लिया है। अब अस्पतालों में अधिक संख्या में निजी सुरक्षाकर्मियों और अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी।

विज्ञापन
Bengal government took a big step in RG Kar case, removed civic volunteers from all hospitals in Kolkata
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए कोलकाता के सभी अस्पतालों से सिविक वॉलंटियर्स को हटा दिए। जानकारी के अनुसार, अब अस्पतालों में अधिक संख्या में निजी सुरक्षाकर्मियों और अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि आरजी कर कांड में मुख्य आरोपी संजय राय सिविक वॉलंटियर था, जिसके कारण पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में कई सवाल उठे थे। सुनवाई के दौरान राज्य के सिविक वॉलंटियर्स की नियुक्ति पर लगातार आपत्ति जताते हुए वकील करुणा नंदी ने सवाल उठाया था कि कितने सिविक वॉलंटियर्स नियुक्त किए गए हैं? उनकी योग्यता क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को हलफनामा देकर जानकारी देने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


अनशन पर बैठे डॉक्टरों ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद न्याय की मांग कर रहे अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इसके तहत आम लोग भी अपनी राय देकर हस्ताक्षर कर सकेंगे। उधर, धर्मतला में सात जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इसके अलावा उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित मेडिकल कॉलेज में भी जूनियर डॉक्टर आमरण अनशन कर रहे हैं। उनका यह 11वां दिन है। वहीं, भूख हड़ताल से तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती होने के 6 दिन बाद जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो को बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय के लिए महिलाओं का मार्च
आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की घटना मामले में शीघ्र न्याय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सैकड़ों महिलाओं ने कोलकाता में केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय तक मार्च निकाला। पोस्टर और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने 'जांच में देरी' को लेकर सीबीआई और कार्यस्थलों पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने में 'विफल' रहने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। महिलाएं 'जागो नारी' संगठन के बैनर तले शहर के उत्तरी छोर पर उत्तर 24 परगना के साल्ट लेक स्थित सीबीआई कार्यालय तक पैदल चलीं। 


प्रदर्शनकारी का बयान
प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, हमें लगता है कि जांच एजेंसी अपना काम ठीक से नहीं कर रही है, यह मूल रूप से वही दोहरा रही है, जो कोलकाता पुलिस ने पहले कहा था। सीबीआई को इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए, ताकि मुख्य दोषियों को सजा मिल सके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स (जहां सीबीआई कार्यालय स्थित है) के पास बैरिकेड्स लगा दिए। इस बीच आरजी कर अस्पताल की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में आंदोलन कर रहे कनिष्ठ चिकित्सकों का 'आमरण अनशन' बृहस्पतिवार को 13वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed