फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bengal elections violence: CBI caught two people with a minor in the violence case

बंगाल चुनाव: हिंसा मामले में सीबीआई ने एक नाबालिग समेत दो लोंगो को पकड़ा

Sat, 09 Oct 2021 06:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 06:10 AM IST
सार

नदिया जिले में बीते 14 जून को पलाश मंडल नाम के व्यक्ति की हत्या में राजेंद्र शर्मा और पकड़ा गया नाबालिग शामिल था। सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के अनुसार 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है जो कथित तौर पर चाकू, पिस्तौल, लोहे की छड़ लेकर मंडल के घर में घुस गए थे।

विज्ञापन
Bengal elections violence: CBI caught two people with a minor in the violence case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) दो लोगों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग है। नदिया जिले में बीते 14 जून को पलाश मंडल नाम के व्यक्ति की हत्या में राजेंद्र शर्मा और पकड़ा गया नाबालिग शामिल था। 

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के अनुसार 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है जो कथित तौर पर चाकू, पिस्तौल, लोहे की छड़ लेकर मंडल के घर में घुस गए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने घर के भीतर तोड़ फोड़ की और उसके पति को घसीटकर घर से बाहर ले गए। उनमें से एक ने उसके पति के सिर पर गोली मारी।
विज्ञापन


बाद में शक्तिनगर के जिला अस्पताल में उसे ले जाया, गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीबीआई ने 10 सितंबर को शर्मा समेत 15 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने एक आरोपी को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, वहीं नाबालिग को सुधार गृह भेजा गया है। सीबीआई ने तीन तीन आरोपियों के खिलाफ हिंसा के मामले में अलग-अलग केस भी दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed