{"_id":"60d319230e64983c7d3a00db","slug":"bengal-bjp-chief-dilip-ghosh-demands-nusrat-jahan-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद : दिलीप घोष का नुसरत जहां पर हमला, कहा- सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को कर रही हैं शर्मसार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद : दिलीप घोष का नुसरत जहां पर हमला, कहा- सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को कर रही हैं शर्मसार
Wed, 23 Jun 2021 04:51 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 23 Jun 2021 04:51 PM IST
सार
दिलीप घोष की यह टिप्पणी नुसरत जहां की निखिल जैन के साथ शादी पर हो रहे विवाद के बीच आई है। उन्होंने नुसरत जहां पर भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दिलीप घोष और नुसरत जहां
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री नुसरत जहां पर एक बार फिर हमला बोला है। घोष की यह टिप्पणी नुसरत जहां की निखिल जैन के साथ शादी पर हो रहे विवाद के बीच आई है। दिलीप घोष ने कहा कि नुसरत जहां सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को शर्मसार करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नुसरत ने शादी करने के बाद सार्वजनिक रूप से बहुभोज किया था और उसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन अब कह रही हैं कि उनकी शादी ही नहीं हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह टीएमसी की विचारधारा हो सकती है न कि भारत या बंगाल की विचारधारा। पार्टी से नुसरत को तुरंत निलंबित करना चाहिए या उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए। बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह 'कैसी धोखेबाज हैं। एक महिला जिसे तृणमूल कांग्रेस से टिकट मिला, वह शपथ लेती हैं, और अब कह रही हैं कि वह विवाहित ही नहीं हैं। फिर भी, उन्होंने सिंदूर लगाया, रथ खींचा, पूजा की और चुनाव जीतीं।' बता दें कि साल 2019 में नुसरत और निखिन जैन कोलकाता में इस्कॉन की ओर से आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम में एक साथ शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नुसरत जहां ने एक बयान जारी कर दावा किया था कि कारोबारी निखिल जैन के साथ उनकी शादी वैध नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है। वहीं, निखिल जैन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार शादी का पंजीकरण कराने की बात कही थी, लेकिन नुसरत ने हर बार इससे इनकार कर दिया। जैन ने दावा किया कि नुसरत का उनके प्रति व्यवहार अगस्त 2020 से बदलने लगा था जब वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। जैन ने कहा कि नुसरत ने नवंबर में घर छोड़ दिया था और तब से दोनों अलग-अलग ही रह रहे हैं।
2019 में हुई थी जहां और जैन की शादी
नुसरत जहां ने सात 2019 में तुर्की में निखिल जैन से शादी की थी, जिसमें चुनिंदा लोग शरीक हुए थे। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर जीत हासिल करने वाली जहां ने बाद में कोलकाता के पांच सितारा होटल में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शरीक हुए थे।