{"_id":"605e57d30c61de3f6d5523c2","slug":"bengal-assembly-elections-yashwant-sinha-said-bjp-is-contesting-elections-with-the-help-of-borrowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव: यशवंत सिन्हा ने कहा- भाजपा उधार के नेताओं के सहारे लड़ रही चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनाव: यशवंत सिन्हा ने कहा- भाजपा उधार के नेताओं के सहारे लड़ रही चुनाव
Sat, 27 Mar 2021 03:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Mar 2021 03:23 AM IST
सार
- टीएमसी उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने भाजपा को बोरोड जनता पार्टी करार दिया
- कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत से 2024 के आम चुनाव में आएगा बदलाव
- बंगाल में ममता बनर्जी को मात देने के लिए भाजपा के पास कोई विश्वसनीय चेहरा नहीं
विज्ञापन
Yashwant Sinha
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीएमसी के नए बनाए गए उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा है कि भाजपा दूसरे दलों से लिए गए उधार के नेताओं के सहारे चुनाव लड़ रही है। उन्होंने इसे ‘बोरोड जनता पार्टी’ करार दिया है।
विज्ञापन
कहा, मैं राज्यसभा जाने के लिए तृणमूल कांग्रेस में नहीं आया
सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत से 2024 के आम चुनाव में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी को मात देने के लिए भाजपा के पास कोई विश्वसनीय चेहरा नहीं है और वह बाहरियों ‘शाह व मोदी’ पर निर्भर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उसके अन्य राज्यों में चुनाव जीतने की संभावना नगण्य है, इसलिए वह बंगाल में हर हाल में जीतना चाहती है। सिन्हा ने कहा कि वह टीएमसी में राज्यसभा सीट लेने के लिए आए हैं, ऐसा सोचना बेहद घटिया सोच है। इन दिनों भाजपा केवल दो लोगों के नियंत्रण में है। कुछ साल पहले मुझे आम आदमी पार्टी और टीएमसी ने राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मैंने दोनों को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
बंगाली बांग्लादेश से सीमा व आत्मा दोनों साझा करते हैं : महुआ
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अमित शाह की उस टिप्पणी की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि घुसपैठिये पश्चिम बंगाल का राशन और अधिकार दोनों खा रहे हैं। महुआ ने कहा कि आदरणीय गृहमंत्री घुसपैठिये बंगाल के राशन और अधिकार दोनों खा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने संसद में अब तक घुसपैठियों की संख्या नहीं बताई है। वहीं बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भारत से अच्छी है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को समझना चाहिए कि बंगाली बांग्लादेश से सीमा और आत्मा दोनो साझा करते हैं, इसलिए ऐसी बात न करें।