Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   belarus foreign minister maxim ryzhenkov india visit

भारत पहुंचे बेलारूस के विदेश मंत्री: आज होगी अहम बैठक; व्यापार, तकनीक और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने पर जोर

Mon, 16 Nov 2026 01:28 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 01:28 AM IST
सार

बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव 15 से 18 नवंबर तक भारत के दौरे पर हैं। 16 नवंबर को वह वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग की 12वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इस दौरान वह भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
belarus foreign minister maxim ryzhenkov india visit
भारत दौरे पर बेलारूस के विदेश मंत्री - फोटो : @ANI

विस्तार

बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव 15 से 18 नवंबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर होने वाली 12वीं अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके भारत पहुंचने की जानकारी दी। इस बैठक में भारत की ओर से वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल होंगे।
विज्ञापन


आज होगी 12वें अंतर-सरकारी आयोग की बैठक
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 16 नवंबर को वाणिज्य भवन में भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग की 12वीं बैठक होगी। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की सह-अध्यक्षता बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे। इसके अलावा रिजेनकोव इंडिया हैबिटेट सेंटर में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सदस्यों के साथ एक गोलमेज बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री से भी करेंगे मुलाकात
बेलारूस के विदेश मंत्री 17 नवंबर को विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 18 नवंबर को वह भारत से रवाना होंगे। इस दौरे से पहले रिजेनकोव ने सितंबर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। उस बैठक में दोनों देशों के संबंधों और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अरब डॉलर के पार पहुंचा दोनों देशों का व्यापार
सितंबर में हुई मुलाकात के बाद बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार एक अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। साथ ही 2026 से 2030 तक के लिए सहयोग का रोडमैप तैयार करने पर काम शुरू हो गया है। बेलारूस ने भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीजा की सुविधा भी शुरू की है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने की योजनाओं पर भी काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंसा के बाद बड़ा फेरबदल: गोपालगंज के डीसी-एसपी का तबादला, अवामी लीग की रैली के बाद कार्रवाई

1992 में स्थापित हुए थे राजनयिक संबंध
भारत और बेलारूस के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। भारत उन शुरुआती देशों में शामिल था, जिन्होंने 1991 में बेलारूस को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी थी। दोनों देशों के बीच 1992 में औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित हुए। इसी साल भारत ने बेलारूस की राजधानी मिंस्क में अपना राजनयिक मिशन भी खोला था। इसके बाद दोनों देशों ने व्यापार, सैन्य तकनीक और दूसरे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई संस्थागत व्यवस्थाएं बनाई हैं।


बेलारूस में 1200 से अधिक भारतीय छात्र
विदेश मंत्रालय के अनुसार, बेलारूस में करीब 99 भारतीय स्थायी रूप से रहते हैं, जबकि 1,276 भारतीय अस्थायी निवासी हैं। इनमें 846 छात्र शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर वहां के सरकारी मेडिकल विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। बेलारूस भारत की ई-वीजा योजना में भी शामिल है। अगस्त 2023 में बेलारूस की विमानन कंपनी बेलाविया ने मिंस्क और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की थी।

रिजेनकोव की यह यात्रा दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर मानी जा रही है। खास तौर पर व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और संस्कृति के क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed