फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before lockdown doubling rate of COVID-19 cases was about 3 days now stands at 6.2 days

तीन दिन के बजाय अब 6.2 दिन में दोगुने हो रहे कोरोना मामले, लॉकडाउन से घटा वायरस का प्रसार

Fri, 17 Apr 2020 04:49 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 17 Apr 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Before lockdown doubling rate of COVID-19 cases was about 3 days now stands at 6.2 days
coronavirus - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1007 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


वहीं, मंत्रालय ने बताया है कि देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद से डबलिंग रेट बढ़कर औसतन 6.2 दिन हो गया है। यानि की औसतन 6.2 दिन में कोरोना मामलों की संख्या दोगुनी हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले यह संख्या तीन दिन थी। लॉकडाउन बढ़ने की वजह से वायरस के प्रसार पर कुछ हद तक रोक लगी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन के पहले तक कोविड-19 के मामलों का डबलिंग रेट तीन दिन था। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों के डाटा के अनुसार, कोरोना मामलों का डबलिंग रेट अब 6.2 दिन हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में डबलिंग रेट औसत डबलिंग रेट से कम है। उन्होंने बताया कि इसमें केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, त्रिपुरा आदि राज्य व केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।

बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन अच्छी बात यह है अभी तक भारत तीसरे स्टेज में नहीं आया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1007 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है। 


इसके बाद देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13387 हो गई है। जिसमें 11201 सक्रिय हैं, 1749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 437 लोगों की मौत हो चुकी है। आज महाराष्ट्र में 288, गुजरात में 92, राजस्थान में 38, कर्नाटक में 38 और आंध्र प्रदेश में 38 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed