फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Today IMD Rain Alert In UP Bihar Before Monsoon 2022 Depart Know Mausam Ki Jankari In Hindi

Weather News : मानसून की विदाई से पहले यहां झमाझम के आसार, हवा की दिशा बदलते ही शुरू होगी ठंड

Tue, 20 Sep 2022 09:50 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Sep 2022 09:50 AM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि विदाई के पहले मानसून उत्तर पश्चिमी हिस्सों को फिर तर कर सकता है। अगले तीन दिनों में यूपी, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Rain Alert In UP Bihar Before Monsoon 2022 Depart Know Mausam Ki Jankari In Hindi
दिल्ली में बारिश (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून-2022 की विदाई का वक्त आ चुका है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि, इसके पहले राजधानी दिल्ली एनसीआर, यूपी समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज बारिश हो रही है। मौसमविदों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में हवा की दिशा बदलने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड भी दस्तक दे सकती है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि विदाई के पहले मानसून उत्तर पश्चिमी हिस्सों को फिर तर कर सकता है। अगले तीन दिनों में यूपी, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन

आज राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई। आमतौर पर देश से मानसून 20 सितंबर  तक विदा हो जाता है। इसके बाद लोकल स्तर पर सिस्टम बनने से छुटपुट बारिश का सिलसिला अक्तूबर तक जारी रहता है। इस बार भी ऐसी ही संभावना है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार औपचारिक रूप से एक दो दिन में मानसून विदा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जल्दी आ सकती है ठंड
उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली एनसीआर में सोमवार को हल्की बारिश हुई और आज भी यह सिलसिला जारी रहेगा। स्काईमेट वेदर के प्रमुख महेश पलावत के अनुसार 27 से 28 सितंबर तक मानसून दिल्ली से विदा हो जाएगा। इसके साथ ही हवा की दिशा भी उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। इससे राजधानी में फिर प्रदूषण बढ़ सकता है।


यूपी, बिहार समेत आठ राज्यों में कम हुई वर्षा
मानसून 2022 के तहत देश में औसत रूप से सात फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है, लेकिन यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में कम वर्षा हुई है। इस कारण यूपी, बिहार, झारखंड में खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है। 19 सितंबर तक देश में 872 मिलीमीटर यानी 32 इंच से ज्यादा वर्षा हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed