फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before cabinet expansion Prime Minister Narendra Modi holds meeting with Union Ministers and JP Nadda

मंथन: कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों व नड्डा के साथ की बैठक

Tue, 15 Jun 2021 04:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Jun 2021 04:07 AM IST
सार

  • केंद्रीय कैबिनेट विस्तार से पहले पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की
  • पांच घंटे चली बैठक में दो वर्षों में हुए कामकाज की जानकारी लेने के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की

विज्ञापन
Before cabinet expansion Prime Minister Narendra Modi holds meeting with Union Ministers and JP Nadda
पीएम नरेंद्र मोदी ने की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार के कयास के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह भी ऐसी कई बैठकें की थीं। उन्होंने बताया कि इन बैठकों के जरिये प्रधानमंत्री विभिन्न मंत्रालयों में पिछले दो वर्षों में हुए कामकाज की जानकारी लेने के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हाल की लगभग सभी बैठकों में भाजपा अध्यक्ष मौजूद रहे थे। जानकारों का मानना है कि यह केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार और फेरबदल के पहले की कवायद हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि सभी बैठकें लगभग पांच घंटे तक चली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि lमोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी जोरशोर से चल रही है। प्रधानमंत्री अलग-अलग मंत्रियों को समूह में बुला कर उनके मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। इन बैठकों में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। 

सूत्रों के मुताबिक, पीएम आवास पर मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई और अब तक तीन समूहों से कामकाज का जायजा लिया जा चुका है। मोदी ने पहले दिन रामेश्वर तेली, वीके सिंह समेत कुछ अन्य मंत्रियों से उनके मंत्रालयों द्वारा किए गए काम की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक ये बैठकें पांच घंटे से अधिक चलीं और कई मंत्रियों ने अपने मंत्रालय की प्रजेंटेशन भी पेश की। पीएम ने कृषि, ग्रामीण विकास, पशु पालन एवं  मत्स्य पालन, आदिवासी मामले, शहरी विकास, संस्कृति, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, नागरिक उड्डयन, रेलवे, भोजन और उपभोक्ता मामले, जल शक्ति, पेट्रोलियम, स्टील और पर्यावरण मंत्रालयों के मंत्रियों को बैठक के लिए बुलाया।

अपना दल-निषाद पार्टी से हो चुकी है बात
बृहस्पतिवार को गृह मंत्री शाह ने अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के साथ बैठक की थी। इस बैठक को भी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के रूप में देखा गया। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस संदर्भ में जदयू से भी प्रारंभिक बातचीत हुई है। इन दलों के साथ अगले हफ्ते विस्तार से बातचीत होगी।


लंबे समय से है विस्तार की प्रतीक्षा
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही है। बीते साल मार्च में भी विस्तार पर मंथन हुआ था। इसी बीच कोरोना महामारी की दस्तक और बाद में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कारण विस्तार टल गया था। गौरतलब है कि दूसरे कार्यकाल में पूर्व सहयोगियों शिवसेना और अकाली दल के कोटे के मंत्रियों के इस्तीफे, दो मंत्रियों की असामयिक मौत के कारण कई मंत्रियों पर काम का बोझ बहुत ज्यादा है। कई मंत्री तीन से चार विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा शिवसेना और अकाली दल के राजग से हटने के कारण वर्तमान सरकार में सहयोगी दलों का नेतृत्व प्रतीकात्मक हो गया है। वर्तमान में सिर्फ आरपीआई के रामदास अठावले बतौर राज्य मंत्री सरकार में शामिल हैं। जबकि लोकसभा में प्रतिनिधित्व रखने वाले एक भी सहयोगी को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व हासिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed