{"_id":"68922ba2f582bf195f015e49","slug":"bcas-asks-stakeholders-to-step-up-security-at-airports-airfields-following-potential-terror-threat-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCAS: विमानन सुरक्षा ब्यूरो की एडवाइजरी- पुख्ता करें सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा, आतंकी समूहों से खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BCAS: विमानन सुरक्षा ब्यूरो की एडवाइजरी- पुख्ता करें सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा, आतंकी समूहों से खतरा
Tue, 05 Aug 2025 09:35 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:35 PM IST
सार
BCAS: बीसीएएस ने 22 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 के बीच आतंकी खतरे को देखते हुए देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन की गतिविधियों पर आधारित खुफिया इनपुट के बाद एडवाइजरी जारी की गई है। सभी एजेंसियों को सतर्क रहने, समन्वय बनाए रखने और पहचान जांच व सीसीटीवी निगरानी जैसे सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
हवाई अड्डा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एडॉब स्टॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी संबंधित एजेंसियों और पक्षकारों को निर्देश दिया है कि देश के सभी हवाई अड्डों और हवाई ठिकानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जाए। यह कदम 22 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 के बीच आतंकवादी समूह से संभावित खतरे को देखते हुए उठाया गया है।
बीसीएएस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, हाल ही में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार 22 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 के बीच कुछ असामाजिक तत्वों या आतंकी संगठनों से हवाई अड्डों को खतरा हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी हवाई अड्डों, हवाई पट्टियों, हवाई अड्डा क्षेत्रों, वायु सेना स्टेशनों और हेलीपैड जैसी सभी विमानन इकाइयों पर सुरक्षा उपायों को सख्त किया जाए।
ये भी पढ़ें: एअर इंडिया की दिल्ली-मिलान उड़ान रद्द, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में आई तकनीकी खराबी
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, यह एडवाइजरी एक खुफिया जानकारी के आधार पर जारी की गई है। यह जानकारी पाकिस्तान स्थित एक आतंकी संगठन की संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। चार अगस्त की तारीख वाली इस एडवाइजरी में बीसीएएस ने यह भी कहा है कि स्थानीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), खुफिया ब्यूरो (आईबी) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार समन्वय बनाए रखना जरूरी है।
बीसीएएस ने यह भी कहा है कि यदि किसी भी तरह की खुफिया जानकारी या चेतावनी मिलती है, तो उसे तुरंत सभी संबंधित पक्षों के साथ साझा किया जाए, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा उपायों के तहत बीसीएएस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हवाई अड्डों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों, ठेकेदारों और आगंतुकों की पहचान की कड़ी जांच की जाए। इसके अलावा, सभी सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से काम कर रहे हों और उनकी लगातार निगरानी की जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।
ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, डीएसी की बैठक में 67000 करोड़ के विभिन्न रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी
यह एडवाइजरी राज्य पुलिस, सभी हवाई अड्डों और एयरलाइंस सहित सभी संबंधित पक्षों को भेजी गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन