{"_id":"689224667aa625a5f2084d94","slug":"air-india-cancels-delhi-milan-flight-following-tech-snag-in-dreamliner-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एअर इंडिया की दिल्ली-मिलान उड़ान रद्द, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में आई तकनीकी खराबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एअर इंडिया की दिल्ली-मिलान उड़ान रद्द, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में आई तकनीकी खराबी
Tue, 05 Aug 2025 09:04 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Air India
- फोटो : PTI
एअर इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली से मिलान जाने वाली उड़ान एआई-137 रद्द कर दिया। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी पता चलने के बाद यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
एयरलाइन ने कहा, हमारे ग्राउंड सहयोगी यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यात्रियों को जल्द मिलान ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। होटल में ठहरने की व्यवस्था और रद्दीकरण पर पूरा रिफंड या यात्रियों को उनकी पसंद के आधार पर मानार्थ पुनर्निर्धारण की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होने वाली यह उड़ान दोपहर में उड़ान भरने वाली थी। हाल में एअर इंडिया ने विमानों में तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ उड़ानें रद्द और विलंबित की हैं।
विज्ञापन
रविवार को भी हुई थी तकनीक संबंधित घटनाएं
इससे पहले रविवार को भी भुवनेश्वर-दिल्ली फ्लाइट A321 को उस समय रद्द करना पड़ा जब टेकऑफ से पहले केबिन में अत्यधिक गर्मी दर्ज की गई। उसी दिन एअर इंडिया की एक और फ्लाइट सिंगापुर से चेन्नई जाने वाली AI349 विमान को मेंटेनेंस कारणों से रद्द करना पड़ा।
31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या AI2017 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई थी। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और एहतियाती जांच के लिए विमान को वापस ले जाया गया था।
ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloudburst: खीरगंगा का रौद्र रूप, 20 सेंकड में बाजार तबाह, होटल-घर जमींदोज, कल्प केदार मंदिर भी बहा
एयर इंडिया के खिलाफ 100 से ज्यादा सुरक्षा उल्लंघनों का मामला
यह घटनाएं ऐसे समय पर हो रही हैं जब नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया के खिलाफ 100 से ज्यादा सुरक्षा उल्लंघनों का खुलासा किया है। इनमें से सात उल्लंघन ‘लेवल-1’ श्रेणी के हैं, जिन्हें गंभीर सुरक्षा जोखिम माना जाता है। इन पर तुरंत कार्रवाई आवश्यक होती है।
एयरलाइंस सुरक्षा से ज्यादा प्रचार पर कर रही खर्च
हाल ही में लोकल सकर्लस नामक संस्था के सर्वेक्षण में सामने आया कि 76 प्रतिशत यात्रियों का मानना है कि भारत में कई एयरलाइंस सुरक्षा से ज्यादा प्रचार पर खर्च कर रही हैं। वहीं 64 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें पिछले तीन वर्षों में किसी न किसी फ्लाइट में तकनीकि समस्या का सामना करना पड़ा है।