{"_id":"651fff754a22855b56056da4","slug":"bawankule-hits-back-at-uddhav-s-criticism-of-maharashtra-govt-on-hospital-deaths-with-body-bag-cut-jibe-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'कोविड में उद्धव टेंडर बांटने में व्यस्त थे', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'कोविड में उद्धव टेंडर बांटने में व्यस्त थे', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने लगाया आरोप
Fri, 06 Oct 2023 06:09 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:09 PM IST
सार
सरकारी अस्पतालों में मौतों को लेकर उद्धव ठाकरे के तंज के बाद भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते लोग मर रहे थे। वहीं उद्धव ठाकरे टेंडर बांटने में व्यस्त थे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
सरकारी अस्पतालों में मौतों को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार पर शुक्रवार को शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तंज कसा। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर ही पलटवार किया है। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि जब कोविड-19 के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज मर रहे थे, तो उद्धव ठाकरे टेंडर बांटने में व्यस्त थे। यहां तक कि शवों के लिए बैग की खरीद में कटौती करने से भी गुरेज नहीं किया।
भाजपा ने COVID-19 महामारी के दौरान उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार पर बढ़ी हुई कीमतों पर बॉडी बैग खरीदने का आरोप लगाया था। कोरोना वायरस महामारी के दौरान बॉडी बैग खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता जांच के दायरे में हैं।
उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार पर लगाए आरोप
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सरकारी अस्पतालों में कई मरीजों की मौत को लेकर शुक्रवार को शिंदे सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, भ्रष्ट शासन के कारण लोगों की जान जा रही है। साथ ही उन्होंने सरकार पर बिना किसी निविदा प्रक्रिया के दवाएं खरीदने का भी आरोप लगाया। मामले में उद्धव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की। उन्होंने कहा, अगर बिना टेंडर के दवा खरीद होने जा रही है, तो आप भ्रष्टाचार के लिए दरवाजे खोल रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार के पास विज्ञापनों के लिए पैसा है। लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए कोई पैसा नहीं है।

BJP's Bawankule hits back at Uddhav's criticism of Maharashtra govt on hospital deaths with body bag 'cut' jibe
Mumbai, Oct 6 (PTI) Maharashtra Bharatiya Janata Party president on Friday hit back at chief after his attack on the on deaths in state-run hospitals by alleging the former chief minister did not desist from taking a cut in the procurement of