फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Barter Deal: India has signed an agreement to import fertilizers from Russia, there will be relief in upcoming Kharif season

Barter Deal: भारत ने रूस से उर्वरक आयात का किया करार, आगामी खरीफ सीजन में मिलेगी राहत

Mon, 30 May 2022 07:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 30 May 2022 07:51 AM IST
सार

रूस के साथ उर्वरक आयात वस्तु विनिमय समझौते (barter agreement) के तहत अंतिम रूप दे दिया है। बार्टर एग्रीमेंटके तहत नकद लेन-देन की बजाए किसी वस्तु के आयात के बदले में दूसरी वस्तु दी जाती है। 

विज्ञापन
Barter Deal: India has signed an agreement to import fertilizers from Russia, there will be relief in upcoming Kharif season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत ने रूस के साथ दीर्घावधि  उर्वरक आयात करार कर लिया है। बढ़ती कीमतों व आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए यह करार राहतकारी साबित होगा। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर लगी पाबंदियों के बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीदी जारी रखकर और उर्वरक खरीदी का समझौता कर किसी देश के दबाव में नहीं आने का साफ संकेत दे दिया है। 

विज्ञापन


भारत ने उर्वरक आयात के लिए रूस के साथ फरवरी में सरकार स्तर की वार्ता शुरू की थी। ये पूरी हो गई है। इसके तहत अब भारत रूस से लंबे समय तक उर्वरक आयात कर सकेगा। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि रूस के साथ उर्वरक आयात वस्तु विनिमय समझौते (barter agreement) के तहत अंतिम रूप दे दिया है। बार्टर एग्रीमेंट या वस्तु विनिमय के तहत नकद लेन-देन की बजाए किसी वस्तु के आयात के बदले में दूसरी वस्तु दी जाती है। 
विज्ञापन


भारत बड़े पैमाने पर उर्वरकों का आयात करता है। देश की आधी से ज्यादा आबादी कृषि पर निर्भर है। देश की 2.7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। वैश्विक भू राजनीतिक स्थिति और उर्वरक के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत ने फरवरी में ही रूस से आयात की चर्चा शुरू कर दी थी। रूस ने इसके बाद यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत चाय, कच्चा माल व ऑटो का करेगा निर्यात
रूस पर लगी पाबंदियों को देखते हुए भारत उर्वरक आयात के बदले में रूस को नकद भुगदान की बजाए चाय, कच्चा माल और ऑटो मोबाइल की वस्तुओं का निर्यात करेगा।  भारत उर्वरकों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। वह  हर साल रूस से 10 लाख टन डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) और  8,00,000 टन नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम (NPK) आयात करता है।


उर्वरक सब्सिडी बिल दोगुना होगा
यूक्रेन युद्ध के कारण उर्वरकों की वैश्विक कीमतों में उछाल आ गया है। इस बीच, मोदी सरकार ने किसानों को इसकी मार से बचाने के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त उर्वरक सब्सिडी देने का फैसला किया है। इससे चालू वित्त वर्ष (2022-23) में सरकार का उर्वरक सब्सिडी बिल दोगुना होकर 2.15 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed