{"_id":"5ba9274a867a557f6149d4ae","slug":"bareilly-rss-joint-general-secretary-dattatreya-hosabale-gave-mantra-of-nationalism-to-volunteers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में होसबोले ने स्वयंसेवकों को दिया राष्ट्रवाद का मंत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बरेली में होसबोले ने स्वयंसेवकों को दिया राष्ट्रवाद का मंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबोले
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रवाद, एकता और अखंड भारत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र मजबूत होगा तभी दुनिया हमें सम्मान की दृष्टि से देखेगी।
विज्ञापन
उन्होंने आलोचना से परे रहकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण भाव से जुटने के लिए स्वयंसेवकों का आह्वान किया। नैनीताल रोड पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिन चली बैठक में होसबोले ने स्वयंसेवकों से कहा कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करना स्वयंसेवकों की बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
राष्ट्र के सामने तमाम समस्याएं हैं। सबको एकजुट होकर उनका मुकाबला करके भारत को परम वैभव के लक्ष्य तक पहुंचाना है। दो दिवसीय बैठक में समसामयिक मुद्दों के अलावा बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल पर एफआईआर दर्ज कर उनके घर दबिश देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन