फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bank strike deferred Indian Banks Association IBA and United Forum of Bank Unions UFBU meeting news Updates

बैंक हड़ताल टली: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक, क्या फैसला लिया गया?

Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM IST
ज्योति भास्कर एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM IST
सार

तीन दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंककर्मियों ने 28 सितंबर से आहूत हड़ताल को फिलहाल टालने का निर्णय देर रात हुई बैठक के बाद लिया। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Bank strike deferred Indian Banks Association IBA and United Forum of Bank Unions UFBU meeting news Updates
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद तीन दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंककर्मियों ने 28 सितंबर से आहूत हड़ताल को टालने के निर्णय की घोषणा रविवार देर रात की। 
विज्ञापन

किसकी बैठक में क्या फैसला हुआ?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 सितंबर को जारी सर्कुलर में बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक के बाद हड़ताल टालने को लेकर सहमति बनी। सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि बैंकिंग क्षेत्र में बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों के लिए पीएलआई योजना पर क्या चर्चा हुई?

तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित करने का फैसला लेते हुए बैठक में सरकार के पास संशोधित प्रस्ताव भेजने पर भी सहमति बनी। बयान के मुताबिक स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पीएलआई योजना के संबंध में आईबीए के साथ चर्चा शुरू की जा सकती है। 

क्या सरकार के पास नया प्रस्ताव भेजा जाएगा?

बयान में कहा गया कि यूनियनों/एसोसिएशनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए सरकार के पास पीएलआई योजना को संशोधित करने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। रविवार को करीब ढाई साल पहले हुई बैठक का उल्लेख भी हुआ। इसका जिक्र करते हुए यूएफबीयू ने अपने बयान में कहा, 8 मार्च 2024 की कार्यवाही में सूचीबद्ध शेष मुद्दों पर पक्षों के बीच शीघ्र समाधान के लिए चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed