फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bank Manager Dies By Suicide In Pune, Note Blames Work Pressure Know all about

Maharashtra: पुणे में बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में काम के दबाव को जिम्मेदार ठहराकर उठाया कदम

Sat, 19 Jul 2025 09:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Jul 2025 09:23 AM IST
सार

बारामती पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 साल के शिवशंकर मित्रा ने गुरुवार देर रात बैंक परिसर में फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Bank Manager Dies By Suicide In Pune, Note Blames Work Pressure Know all about
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मौके से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें काम के दबाव का हवाला दिया गया है। बारामती पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 वर्षीय शिवशंकर मित्रा ने गुरुवार देर रात बैंक परिसर में फांसी लगा ली।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिवशंकर मित्रा 11 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों और कार्यभार का हवाला देते हुए बैंक के मुख्य प्रबंधक पद से इस्तीफा देने के बाद नोटिस अवधि पूरी कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'बैंकिंग समय खत्म होने के बाद मित्रा ने सभी कर्मचारियों को यह कहते हुए जाने को कहा कि वह शाखा बंद कर देंगे। चौकीदार रात करीब 9:30 बजे चला गया। मित्रा ने पहले एक सहकर्मी से रस्सी लाने को कहा था। रात करीब 10 बजे उन्होंने इसी रस्सी से फांसी लगा ली। यह घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।'
विज्ञापन


काम के दबाव को कारण बताया
अधिकारी ने आगे कहा, 'जब मित्रा घर नहीं लौटे और न ही उन्होंने किसी कॉल का जवाब दिया, तो उनकी पत्नी आधी रात के आसपास बैंक पहुंचीं। उन्होंने लाइट जलती हुई पाईं। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। जब शाखा खोली गई तो मित्रा छत से लटके हुए पाए गए। घटनास्थल से बरामद एक नोट में मित्रा ने काम के दबाव को अपने इस कदम का कारण बताया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया है। ऐसा प्रतीत होता है कि उनका इलाज भी चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed