{"_id":"615861b68ebc3e625240dfbd","slug":"bangladeshi-man-held-for-obtaining-indian-passport-fraudulently-22-arrests-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: फर्जी दस्तावेज से भारतीय पासपोर्ट हासिल करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: फर्जी दस्तावेज से भारतीय पासपोर्ट हासिल करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Sat, 02 Oct 2021 07:12 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 02 Oct 2021 07:12 PM IST
सार
धोखाधड़ी से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट की सुविधा देने वाले एक रैकेट का पिछले साल एटीएस ने भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने फर्जी दस्तावेज मुहैया कराकर भारतीय पासपोर्ट हासिल करने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने कहा कि कहा कि पिछले साल उसके द्वारा उजागर किए गए रैकेट में यह 22वीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक (एटीएस) शिवदीप लांडे ने कहा कि बांग्लादेश के नोआखली निवासी इरशाद शहाबुद्दीन शेख (33) को शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट की सुविधा देने वाले एक रैकेट का पिछले साल एटीएस ने भंडाफोड़ किया था और एजेंसी ने हाल ही में इसी मामले में चेन्नई, बैंगलोर और मुंबई से गिरफ्तारियां की थीं।
विज्ञापन
लांडे ने कहा कि एटीएस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शेख शारजाह (यूएई) से आ रहा है, इसके बाद एक टीम दिल्ली पहुंची और हवाईअड्डे से निकलते समय उसे पकड़ लिया।
शेख को शनिवार सुबह मुंबई लाया गया और एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 8 अक्टूबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया।
डीआईजी ने कहा कि शेख ने पश्चिम बंगाल में भारतीय पहचान के दस्तावेज हासिल किए और फिर मुंबई में पासपोर्ट हासिल किया। आगे की जांच जारी है।