{"_id":"56eb4ade4f1c1b56258b4c88","slug":"bangladesh-will-remember-the-contribution-of-indian-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सैनिकों के योगदान को याद करेगा बांग्लादेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय सैनिकों के योगदान को याद करेगा बांग्लादेश
एजेंसी / चोटाखोला (त्रिपुरा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश सरकार 1971 के मुक्ति संग्राम में भारतीय सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित करने के लिए भारत के आठ विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। बांग्लादेश के मंत्री एकेएम मोजामेल हक ने कहा कि हम भारतीय सैनिकों के आभारी हैं जो हमारी मुक्ति के लिए लड़े और अपनी जान का बलिदान दिया।
विज्ञापन
हमारी सरकार ने भारत में आठ स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें (सैनिकों) सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने निर्णय के बारे में भारत सरकार को सूचित कर दिया है और उपयुक्त अथॉरिटी से विचार विमर्श कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दे देंगे। हक के नेतृत्व में आठ सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को त्रिपुरा पहुंचा।
विज्ञापन